{"_id":"679156436083c4bc13098e0a","slug":"republic-day-search-operation-conducted-for-security-late-in-the-evening-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131235-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : देर शाम सुरक्षा को लेकर चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : देर शाम सुरक्षा को लेकर चलाया तलाशी अभियान
Thu, 23 Jan 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत शहर में जांच अभियान के दौरान पूछताछ करती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिसकर्मी आने-जाने वालों पर निगरानी रखे हुए थे। विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं।
डीसीपी वेस्ट नरेंद्र कादियान के निर्देशन में पुलिस ने बेरिकेड लगाकर संदिग्धों की जांच की। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। बुधवार को पुलिस टीमों ने होटल-ढाबों, गेस्ट हाउस व धार्मिक स्थलों पर बनी धर्मशालाओं की जांच की। उन्होंने संचालकों हिदायत दी कि कोई भी संदिग्ध आने पर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।