फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reprimanded for disorder in dengue ward, ordered mosquito nets for patients

Sonipat News: डेंगू वार्ड में अव्यवस्था मिलने पर फटकार लगाई, मरीजों के लिए मच्छरदानी मंगवाई

Mon, 07 Oct 2024 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 07 Oct 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for disorder in dengue ward, ordered mosquito nets for patients
खरखौदा। उपमंडल के सामान्य अस्पताल में सोमवार को उप सिविल सर्जन एवं परिवार नियोजन कल्याण अधिकारी डाॅ. आशा सहरावत व डाॅ. परमानंद की टीम ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से तय मानकों के अनुरूप यहां डेंगू वार्ड व्यवस्थित नहीं मिला। इस पर टीम ने फटकार लगाते हुए तत्काल मरीजों के लिए मच्छरदानी मंगवाई। हालांकि अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं है। वहीं, महिला वार्ड में भी मरीजों को समय पर इलाज न मिल पाने की शिकायत पर टीम ने नाराजगी जाहिर की। टीम ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डाॅ. आशा ने टीम के साथ सोमवार को खरखौदा उप मंडल नागरिक अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फिरोजपुर बांगर का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में टंकियों से पानी के नमूने लिए, जो ठीक पाए गए। हालांकि लार्वा नमूना संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिला। जब टीम ने रजिस्टर मांगा तो उसके गुम होने की बात कही गई। इस पर टीम काफी नाराज दिखी। उप सिविल सर्जन ने कहा कि खरखौदा से शिकायतें मिल रही थी कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में लगे कर्मचारी अपना काम नहीं करते हैं। वह निर्धारित पोशाक भी पहनकर नहीं पहुंच रहे हैं। अस्पताल से अकसर बाहर रहने जैसी शिकायतों पर भी वह जांच करने पहुंची हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि जो एचकेआरएन कर्मचारी अपना काम नहीं करते या कहना नहीं मानते, ऐसे कर्मचारियाें की लिखित में शिकायत भेजी जाए। इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। टीम ने अस्पताल लैब से रक्त जांच व अन्य जांच संबंधी जानकारी ली, जिनकी स्थिति संतोषजनक पाई गई। डाॅ. परमानंद ने निर्देश दिए कि सैंपल स्लाइड की सूची 24 घंटे में तैयार की जाए। उन्होंने एक स्लाइड की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए अलग से ओपीडी शुरू करवाने के निर्देश
टीम ने अस्पताल में महिला व पुरुषों को एक ही लाइन में खड़े होकर जांच करवाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से ओपीडी शुरू करवाने के निर्देश दिए। उप सिविल सर्जन ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से ओपीडी होनी चाहिए, इस पर एसएमओ डाॅ. गौरव अग्रवाल ने स्टाफ की कमी होने का हवाला दिया और जल्द अलग ओपीडी लगाने की बात कही।

--
महिला मरीजों के लिए अलग से ओपीडी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया है। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखा जाए। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें।
डाॅ. आशा सहरावत, उप सिविल सर्जन एवं परिवार नियोजन कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed