फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misdeed with four year old girl in Sonipat Of Haryana

हैवानियत : चार साल की बच्ची से 40 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रोते हुए मासूम ने बताई 'चाचा' की करतूत

Sun, 28 Feb 2021 10:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with four year old girl in Sonipat Of Haryana
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

हरियाणा के सोनीपत जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां राई थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से पड़ोस में किराए पर रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची रोते हुए अपने कमरे में पहुंची और मां को बताया कि चाचा कमरे में ले गया था। इसके बाद परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बच्ची को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर मुकदमा दर्जकर लिया है। राई थाना क्षेत्र के गांव में रह रही महिला ने बताया कि उसके पति कंपनी में काम करते हैं और परिवार सहित किराए के कमरे में रहते हैं। उनके पड़ोस में एक व्यक्ति भी किराए पर रहता है। महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी चार साल की बेटी व जेठ के बच्चे कमरे के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी उसकी बेटी को खाने का सामान देने के बहाने अपने कमरे में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बेटी ने बाहर आकर रोते हुए बताया कि चाचा उसे कमरे में ले गया था। बच्ची की हालत देखकर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की सूचना पर पहुंची राई थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर लिया। शनिवार सुबह पुलिस बच्ची को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मेडिकल जांच के लिए चिकित्सकों के बोर्ड का गठन किया गया। सामान्य अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि शाम तक वहां भी मेडिकल नहीं हो सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


मामले की जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के बयान सीडब्ल्यूसी के सामने भी दर्ज कराए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बच्ची के परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए भी लिखा है। बच्ची की हालत में अब सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed