{"_id":"683a04091be100380a0f0ca9","slug":"repair-work-started-on-the-dilapidated-garhi-kesari-to-badi-road-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137355-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खस्ताहाल गढ़ी केसरी से बड़ी रोड पर मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खस्ताहाल गढ़ी केसरी से बड़ी रोड पर मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी से बड़ी तक खस्ताहाल संपर्क मार्ग की मार्केटिंग बोर्ड ने काफी समय बाद सुध लेते हुए शुक्रवार को मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। सड़क की मरम्मत होने से लोगों को बारिश के मौसम में आवागमन में सुविधा मिलेगी।
सड़क के सुधार के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले अन्य ठेकेदार ने टेंडर लेने के बावजूद काम को शुरू नहीं किया था।
मार्केटिंग बोर्ड के जेई बिजेंद्र दहिया ने बताया कि खस्ताहाल गांव गढ़ी केसरी से बड़ी रोड की मरम्मत करवाने के लिए काम शुरू करवा दिया गया है। इस कार्य को करीब 4 लाख रुपये खर्च कर पूरा किया जाएगा। सड़क पर गड्ढे भरने से वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। पहले ठेकेदार के काम शुरू नहीं करने पर टेंडर को निरस्त कर अन्य ठेकेदार को काम सौंपा गया है। करीब एक सप्ताह के अंदर सड़क के मरम्मत कार्य को पूरा करवाया जाएगा।