फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reorganization of ad hoc committees of Municipal Corporation

Sonipat News: नगर निगम की एडहाॅक कमेटियों का पुनर्गठन

Wed, 23 Jul 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Reorganization of ad hoc committees of Municipal Corporation
फोटो 16: सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। नगर निगम की इस टर्म का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने जा रहा है। विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए नगर निगम की एडहॉक कमेटियों का फिर से पुनर्गठन किया गया है।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने 8 जुलाई को पार्षदों के साथ सब कमेटियों को दोबारा फाइनल कर लिया था। इससे पहले एडहॉक कमेटियां तत्कालीन मेयर निखिल मदान के समय में गठित की गई थीं।
विज्ञापन

मेयर के हुए उप चुनाव के बाद अब एडहॉक कमेटियों का फिर से पुनर्गठन किया गया है। इससे विकास कार्यों में तेजी आने के साथ और सुधार भी होगा।
इन सब कमेटियों को सबसे बड़ा फायदा ये है कि निगम एक्ट के अनुसार निगम हाउस के बाद कमेटियों के पास निगम की शक्ति होती है।
यह बनाईं सब कमेटियां : नगर निगम में भवन विनियमन (बिल्डिंग रेगुलेशन) कमेटी में पुनीत राई को चेयरमैन, इंदू वलेचा को वाइस चेयरमैन, संगीता सैनी व अतुल जैन को सदस्य बनाया गया है। पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज डिस्पोजल कमेटी में दोबारा निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार को वाइस चेयरमैन, मुकेश सैनी व ममता लूथरा को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। विजिलेंस कमेटी में ममता लूथरा को चेयरमैन, लक्ष्मी नारायण को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।
अकाउंट्स एवं ऑडिट कमेटी में बिजेंद्र मलिक को चेयरमैन, अतुल जैन को वाइस चेयरमैन, इंदू वलेचा व हरिप्रकाश सैनी को सदस्य नियुक्त किया गया है।
मुनीराम को योजना सुधार एवं संसाधन कमेटी का चेयरमैन, संगीता सैनी को उपाध्यक्ष, मोनिका नागर व सुरेंद्र मदान को सदस्य नियुक्त किया है। सुंदरीकरण, सफाई व जनस्वास्थ्य कमेटी में अतुल जैन को चेयरमैन, इंदू वलेचा को वाइस चेयरमैन, नीतू दहिया व बिजेंद्र मलिक को सदस्य नियुक्त किया गया है।

विभिन्न करों और शुल्कों का आकलन कमेटी में मुकेश सैनी को चेयरमैन, बबीता कौशिक को वाइस चेयरमैन, मुनीराम व हरिप्रकाश सैनी को सदस्य बनाया है। कार्यान्वयन कमेटी में लक्ष्मी नारायण तनेजा को चेयरमैन, संगीता सैनी को वाइस चेयरमैन, रेनू कपूर व पुनीत राई को सदस्य नियुक्त किया है।
शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण कमेटी में बबीता कौशिक को चेयरमैन, पुनीत राई को वाइस चेयरमैन, रेनू कपूर व मोनिका नागर को सदस्य बनाया है।
ग्रामीण एवं मलिन बस्ती विकास कमेटी में इंदू वलेचा को चेयरमैन, सूर्या दहिया को वाइस चेयरमैन, सुरेंद्र नैय्यर व मुकेश सैनी को सदस्य नियुक्त किया है।
विस्तार एवं रोकथाम अग्निशमन समिति में सूर्या दहिया को चेयरमैन, हरिप्रकाश सैनी को वाइस चेयरमैन, बनाया गया है।
मार्केट स्लॉटर हाउस और ट्रेडर्स कमेटी में मोनिका नागर को चेयरमैन, नवीन कुमार को वाइस चेयरमैन, ममता लूथरा को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed