फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Removed contract health workers demonstrated, indent handed over to Deputy Civil Surgeon in the name of Health Minister

हटाए गए ठेका स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, उप सिविल सर्जन को स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Removed contract health workers demonstrated, indent handed over to Deputy Civil Surgeon in the name of Health Minister
सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते नौकरी से हटाए गए ठेका स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
ठेका समाप्त होने के बाद नौकरी से हटाए गए ठेका स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। हटाए गए कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ से संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित हुए थे। इसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम को स्वास्थ्य मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें नौकरी पर रखा जाए, ताकि उनका रोजगार बना रहे।
विज्ञापन

हटाए गए ठेका स्वास्थ्यकर्मियों के प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के राज्य प्रधान कृष्ण छिक्कारा कर रहे थे। उनका कहना है कि 77 आउटसोर्स कर्मियों को कोरोना काल में 1 सितंबर 2020 को काम पर रखा गया था। उन्होंने कोरोना महामारी में लोगों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठेका नहीं बढ़ाने के कारण उनका रोजगार छीन लिया है। हटाए गए कर्मियों का कहना है कि जब वह नौकरी कर रहे थे तो उन्हें कोरोना योद्धा कहा जाता था। एक तरफ कोरोना योद्धा का सम्मान मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार ने उनका रोजगार ही छीन लिया। जिससे हटाए गए कर्मियों में रोष है। इस दौरान आशीष, रविन, संतोष, सरिता, मंजू, श्वेता, रश्मि, प्रगति, मोनू, शिवकुमार, साहिल, ज्योति, नीतू, एकता, सोनिया व रेणू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed