फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Remove encroachment campaign launched, goods kept outside shops seized

Sonipat News: अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

Thu, 16 May 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign launched, goods kept outside shops seized
फोटो 02- सोनीपत के गोहाना में पुरानी अनाज मंडी के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते नप के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया है। दुकानों के बाहर व सड़कों के किनारे लगे फ्लैक्स भी हटवाए गए। नगर परिषद की टीम ने अवैध रूप से लगे बैनरों व फ्लैक्स भी जब्त किए हैं। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह दोबारा से फुटपाथ पर सामान न रखें।

नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर काॅलेज मोड़, सिविल रोड, पुराना बस अड्डा, महावीर चौक, समता चौक, महम मोड़, रोहतक गेट और आंबेडकर चौक के पास की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं और वाहन चालकों को परेशानी का समाना करना पड़ता हैं। अतिक्रमण की वजह से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी शिकायत कई बार नप में की जा चुकी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए नप ने अतिक्रमण अभियान चलाया है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी ने कहा कि जो दुकानदार बार-बार अतिक्रमण करते हुए पाया गया उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह अतिक्रमण न करें। अब अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed