{"_id":"62250b88458fb366961668e3","slug":"reminds-me-of-the-lord-freedom-from-the-cycle-of-birth-and-death-kavita-jain-sonipat-news-rtk6403709122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु का स्मरण दिलाता है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति: कविता जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु का स्मरण दिलाता है जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति: कविता जैन
विज्ञापन
स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज से आशीर्वाद लेतीं पूर्व मंत्री कविता जैन व राजीव जैन। संवाद
- फोटो : Sonipat
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि यह संसार नश्वर है, जिसमें प्रत्येक जीव जन्म-मरण के चक्र से जूझ रहा है। इससे मुक्ति पाने के लिए प्रभु स्मरण, आराधना व साधना जरूरी है। हर व्यक्ति को मुक्ति मार्ग की ओर अग्रसर होते हुए प्रभु भक्ति में लीन हो जाना चाहिए।
कविता जैन रविवार रविवार को गीता कॉलोनी में श्री सुंदरकांड योग समिति के वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री सुंदरकांड महायज्ञ में बतौर अतिथि शामिल हुईं। स्वामी गीतानंद महाराज की दिव्य स्मृति में श्री सुंदरकांड महायज्ञ, श्री शिवपुराण कथा व संकटमोचन श्री हनुमान चालीसा यज्ञ महोत्सव आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि मनुष्य को अधिक समय प्रभु चरणों में ही बिताना चाहिए। प्रभु भक्ति हमें सद्मार्ग की ओर अग्रसर करती है। किसी भी स्थिति में हमें बुरे कार्यों से दूर ही रहना चाहिए।
स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रोत्साहित किया कि वह नियमित रूप से श्री सुंदरकांड महायज्ञ में हिस्सा लें। श्री सुंदरकांड महायज्ञ बेहद मंगलकारी होता है, जिसमें हिस्सा लेने मात्र से ही नकारात्मकता का विनाश होता है। मानव के साथ समस्त संसार का कल्याण होता है। उन्होंने संपूर्ण मानव जाति के मंगलमय की कामना करते हुए सद्गुरु का आशीर्वाद लेते हुए महायज्ञ में आहुति भी डाली। इस दौरान टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को स्वामी दयानंद भिक्षु महाराज ने सम्मानित किया और समिति की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को अन्न वितरण किया गया। इस दौरान सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, योगेश पाल अरोड़ा, रमेश कुमार, रमेश कुमार जागिया, नंदकिशोर मनचंदा, अनिल कुमार बत्रा, राजेश खन्ना, दिनेश तनेजा, कृष्ण लाल तनेजा, जीसी गेरा, भारत भूषण, अरूण, आनंद गुलाटी, लाजपत राय डेंबला, विजय विरमानी, हिमांशु अग्रवाल, हेमराज मक्कड़, केडी नारंग समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।