फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Pipeline will be replaced in 3 km of Hisar Road IDC at a cost of Rs 10 crore.

राहत : हिसार रोड आईडीसी के 3 किलोमीटर में 10 करोड़ से बदलेगी पाइपलाइन

Sat, 31 Jan 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Relief: Pipeline will be replaced in 3 km of Hisar Road IDC at a cost of Rs 10 crore.
01...रोहतक के हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू करती एजेंसी के क - फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
रोहतक। हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पानी सप्लाई, सीवर व बरसाती निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी। एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) की ओर से 10.15 करोड़ से 3 किलोमीटर क्षेत्र में सीवर, पानी और बरसाती की पाइप लाइन सुधारने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में करीब 300 उद्योग संचालित हैं। करीब सात साल से औद्योगिक क्षेत्र में सीवर व बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था ठप है। उद्योगों के बाहर बरसात के समय जलभराव कई-कई दिन तक रहता है।
विज्ञापन

इन समस्याओं को दूर करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने टेंडर लगाए थे जिसके बाद निगम की ओर से 10.50 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर लगाकर इनका सुधार कार्य शुरू करवा दिया है। इसमें सीवर, बरसाती और पानी तीनों की पाइपलाइन को बदलने का काम शुरू किया है। हालांकि, निगम ने मई तक सभी राहत कार्यों को पूरा करने की डेटलाइन रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
2 करोड़ से बनेगा नया डिस्पोजल
एचएसआईआईडीसी अधिकारी ने बताया कि हिसार रोड आईडीसी में बना डिस्पोजल लगभग जर्जर हो चुका है। निकासी के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से डिस्पोजल प्लांट भी तैयार किया जाएगा। इसमें 50-50 एचपी की 6 मोटरें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 3 किलोमीटर क्षेत्र में 300-400 एमएम की सीवर पाइपलाइन, 100-100 एमएम पानी और 600 एमएम की बरसाती पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
---------

वर्जन

आईडीसी में पाइपलाइन सुधार कार्य शुरू करवा दिया है। लगभग 20 प्रतिशत काम एजेंसी ने पूरा भी कर लिया है। इस साल उद्यमियों को पेयजल, सीवर व बरसाती पानी की निकासी से राहत मिलेगी। -संदीप कुमार, एसडीओ, एचएसआईआईडीसी।
---------
फोटो : 02
उद्यमियों के विस्तार व विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है। निगम की ओर से किए जा रहे पाइपलाइन सुधार कार्य से अब राहत मिलने की उम्मीद है। -नरेंद्र पहलवान, उद्यमी, हिसार रोड आईडीसी।

----------
फोटो : 03
औद्योगिक क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या सबसे प्रमुख है। उद्यमियों ने अनेक बार मांग की थी कि सुधार किया जाए। अब नई पाइपलाइन बदलने से सुधार होगा। -वीरेंद्र हुड्डा, उद्यमी, हिसार रोड आईडीसी।

01...रोहतक के हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू करती एजेंसी के क

01...रोहतक के हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू करती एजेंसी के क- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।

01...रोहतक के हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू करती एजेंसी के क

01...रोहतक के हिसार रोड आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू करती एजेंसी के क- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article