फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Number of buses will be increased on Meerut route, four buses will run daily

राहत : मेरठ रूट पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या, रोजाना दौड़ेंगी चार बसें

Sat, 30 Mar 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Relief: Number of buses will be increased on Meerut route, four buses will run daily
सोनीपत। रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगातार बेहतर पहल कर रहा है। इसी कड़ी में अब सोनीपत डिपो से भीड़ वाले रूटों को चिह्नित करने की योजना तैयार की गई है, ताकि इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सके। योजना के तहत सर्वप्रथम सोनीपत से मेरठ रूट का चयन किया गया है। जिस पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत बस अड्डे से कई रूट ऐसे हैं, जिन पर यात्रियों की संख्या अधिक है, जबकि बसों की संख्या कम है। इस कारण बसों में भारी भीड़ रहती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए रोडवेज ने भीड़भाड़ वाले रूटों को चिह्नित किया है, ताकि ऐसे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सके। इसके तहत सर्वप्रथम सोनीपत से मेरठ रूट का चयन किया गया है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से इस रूट पर दो अतिरिक्त बसें बढ़ाई गई हैं। अब तक इस रूट पर दो ही बसें चलती थी, अतिरिक्त बसें चलने से इस रूट पर बसों की संख्या चार हो जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो में नई बसें शामिल होने से बढ़ाई जा रही सुविधाएं
सोनीपत बस डिपो में पिछले कुछ समय से 50 से अधिक नई बसें शामिल की गई हैं। डिपो में नई बसें पहुंचने के बाद रोडवेज बसों की संख्या बढ़कर 148 तक पहुंच गई हैं। डिपो में बसों की संख्या पर्याप्त होने पर विभिन्न रूटों पर बसें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं दी जा सकें। इससे जहां बसों में यात्रियों की भीड़ कम होगी, वहीं रोडवेज को आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के अंत तक 50 ई-बसें होंगी शामिल
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि डिपो में जून के अंत तक करीब 50 ई-बसें शामिल की जाएंगी। ई-बसों के संचालन के लिए मुरथल में चार्जिंग प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं। इन बसों को साथ लगते जिलों व लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। ई-बसें आने के बाद सोनीपत से गोहाना, खानपुर कलां, गन्नौर, पानीपत व रोहतक रूटों परिवहन सुविधा को और बेहतर किया जा सकेगा।



सोनीपत से मेरठ रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस रूट पर दो अतिरिक्त बसें शुरू की जा रही हैं। अब तक इस रूट पर दो ही बसें चलती थी, इनमें भीड़ अधिक रहती थी। अब दो और बसें चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
- वीरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed