फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Now farmers will be able to correct name errors on the portal

राहत : अब पोर्टल पर नाम की त्रुटियों को ठीक करवा सकेंगे किसान

Sat, 01 Jun 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now farmers will be able to correct name errors on the portal
सोनीपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अटकी किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए पोर्टल पर नाम की त्रुटियों का ठीक करने का विकल्प खोल दिया गया है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया है।
विज्ञापन


किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की थी। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। यह रकम 2-2 हजार की तीन किस्तों में जारी की जाती है, लेकिन नाम व पते में आई त्रुटियों की वजह से जिले के करीब तीन हजार किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिले में 1 लाख 2 हजार किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

ई केवाईसी करवाना अनिवार्य
किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को नाम की त्रुटियों को दूर करवाने के साथ ही ई केवाईसी करवाना भी जरूरी है। जिले में करीब 12 हजार किसानों की ई केवाईसी लंबित है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों का आह्वान किया है कि वह किस्त प्राप्त करने के लिए यह कार्य जल्द करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत नाम व पते संबंधी त्रुटियों को किसान दूर करवा सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर विकल्प खोल दिया है। किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed