{"_id":"7b8b753a2ed94118c9f6c517387439b0","slug":"relief-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा के परिवार के नए घर की रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदा के परिवार के नए घर की रखी नींव
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीनगर के संदिग्ध परिस्थितियों में दलित किशोर गोविंदा की हुई मौत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत रूप से मकान बनवाकर देने का आश्वासन दिया था। रविवार को इस मकान का निर्माण शुरू हो गया, जिसका सामूहिक शिलान्यास पांच दलित बुजुर्गों से करवाया गया।
विज्ञापन
गत 22 अक्तूबर को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया 14 साल का किशोर गोविंदा अपने ही घर में मृत मिला था। गोविंदा की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। सिटी थाने में दो पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस जरूर दर्ज है।
विज्ञापन
गोविंदा का परिवार एक झुग्गी में रह रहा है। जिस समय पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आई थीं, तब उन्होंने गोविंदा के परिवार को व्यक्तिगत रूप से मकान बनवाकर देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर एक ठेकेदार सुखबीर सिंह अपने दो कारिंदों-मोहम्मद रियासत और मोहम्मद मोमीन के साथ पहुंचा तथा निर्माण कार्य शुरू किया। सामूहिक शिलान्यास सूरजमल, मामन सिंह, भूप सिंह, महावीर सिंह और गंगा राम ने किया। मृतक गोविंदा की मां संजीत, बड़े भाई गौतम, बुआ निर्मला और फूफा राम निवास, बुआ मेवा देवी से भी नींव के पत्थर रखवाए गए।
इस मौके पर वरिष्ठ दलित नेता रवि इंदौरा, जगशेर नुरुनखेड़ा, अनिल निम्बडिय़ा, राकेश बागड़ी, वजीर सिंह मदीना और मुकेश छतैहरा भी उपस्थित रहे।