फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief from the introduction of digital X-ray facility in the hospital

Sonipat News: अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मिली राहत

Mon, 05 Jan 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Relief from the introduction of digital X-ray facility in the hospital
फोटो :01: सोनीपत के खरखौदा का सामान्य अस्पताल। संवाद
खरखौदा। खरखौदा सरकारी अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी एक्स-रे की सुविधा दोबारा से शुरू हो गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित करने से मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी राहत मिली है। अब मरीजों को जांच के लिए निजी लैबों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


अब तक अस्पताल में लगी पुरानी एक्स-रे मशीन तकनीकी रूप से काफी जर्जर हो चुकी थी। बार-बार खराबी आने और एक्स-रे फिल्म की लगातार किल्लत के कारण मरीजों को बिना जांच करवाए लौटना पड़ता था। खासकर सड़क दुर्घटना, हड्डी टूटने और फेफड़ों से संबंधित बीमारी के मामले में यह समस्या गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


नई डिजिटल एक्स-रे मशीन के शुरू होने से जांच प्रक्रिया न केवल तेज होगी बल्कि अधिक सटीक हो गई है। डिजिटल तकनीक के कारण अब एक्स-रे इमेज सीधे कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इससे डॉक्टर बीमारी का बेहतर आकलन कर सकेंगे। मरीजों को तुरंत रिपोर्ट मिल सकेगी। जरूरत पड़ने पर एक्स-रे की सॉफ्ट कॉपी भी सुरक्षित रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से हो रही थी परेशानी

खराब पड़ी एक्स-रे मशीन और फिल्म खत्म होने की समस्या के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को अक्सर लौटना पड़ता था। कई मरीज मजबूरी में निजी अस्पताल से जांच करवा रहे थे। डिजिटल एक्स-रे मशीन के इंस्टाल होने से अब यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है।


डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू होने से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ेगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। एक्स-रे मशीन को नियमित रूप से चालू कर दिया गया है। इससे घायलों और जरूरतमंद मरीजों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल में अन्य आधुनिक जांच मशीनें भी शुरू की जाएंगी। -डॉ. जितेंद्र रंगा, एसएमओ एवं एफआरयू प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed