{"_id":"65c4617a68780bcc0809653e","slug":"relief-from-cold-wave-morning-sunshine-in-many-districts-of-haryana-no-chance-of-rain-today-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से राहत: हरियाणा में कई जिलों में सुबह खिली धूप; आज बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से राहत: हरियाणा में कई जिलों में सुबह खिली धूप; आज बारिश की संभावना नहीं, जानें मौसम का हाल
Thu, 08 Feb 2024 10:37 AM IST
नवीन दलाल
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:37 AM IST
सार
हरियाणा में मौसम विभाग ने परिवर्तनशील मौसम रहने की संभावना जताई है। कई जिलों में सुबह से धूप खिली है। जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। सोनीपत में सुबह नौ बजे एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में सुबह के समय से खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं, सोनीपत में खिली धूप के बावजूद 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग कांपने को मजबूर है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार के मुकाबले इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अंबाला में सुबह से धूप निकली। धूप के साथ साथ तेज हवा ने परेशान किया। हवा चलने से सुबह ठंड रही। रात का तापमान गिरने से रात में ठंड से राहत नहीं मिली है। 9 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने व हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में सुबह से ही अच्छी धूप निकली हुई है। आज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने परिवर्तनशील मौसम रहने की संभावना जताई है। बुधवार को मौसम दोपहर के बाद अचानक से बदल गया था। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पानीपत में वीरवार सुबह ही धूप निकल गई। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज से धूप में गर्मी का अहसास नहीं हो पा रहा है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। 11 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है।
करनाल में अलसुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन सुबह से ही धूप निकली हुई है और सर्द हवाएं चल रही है।