{"_id":"66802cd9d9f39c6e380d3085","slug":"relief-farmers-will-soon-get-grant-of-rs-1687-lakh-budget-released-sonipat-news-c-197-1-snp1004-120421-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : किसानों को जल्द मिलेगा 16.87 लाख का अनुदान, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : किसानों को जल्द मिलेगा 16.87 लाख का अनुदान, बजट जारी
Sat, 29 Jun 2024 09:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Jun 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जल संरक्षण मुहिम के तहत वर्ष 2023 में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। कृषि विभाग ने किसानों की एक साल से रूकी हुई अनुदान राशि का बजट जारी कर दिया गया है। इसे जल्द संबंधित किसानों के बैंक खातों में 4 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जारी कर दिया जाएगा।
खरीफ सीजन 2023 में जिला के किसानों ने 10310 एकड़ भूमि पर धान की सीधी बिजाई की थी। इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ 4 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। ऐसे में पिछले खरीफ सीजन के दौरान किसानों को 3.97 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई थी, लेकिन शेष 421 एकड़ भूमि के लिए किसानों को बजट की कमी के चलने अनुदान नहीं मिल पाया था। अब विभाग ने उक्त किसानों के लिए 16.87 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
वहीं मौजूदा खरीफ सीजन को लेकर कृषि विभाग ने धान की सीधी बिजाई के लिए 20 हजार एकड़ भूमि का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक किसान सात हजार से अधिक एकड़ भूमि पर धान की सीधी बिजाई कर चुके हैं। जिला में खरीफ सीजन के दौरान करीब 90 हजार हेक्टेयर भूमि में धान उगाया जाता है।
विज्ञापन
कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किसानों से अधिक संख्या में धान की सीधी बिजाई करने का आह्वान किया, ताकि भूजल को बचाया जा सके। धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों को 4 हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाता है। गत वर्ष जिन किसानों की अनुदान राशि शेष बची थी, उनका बजट जारी कर दिया गया है।