फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Direct bus service started again for Khatu Shyam, will depart from today

राहत : खाटू श्याम के लिए फिर शुरू की सीधी बस सेवा, आज से होगी रवाना

Sun, 02 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Relief: Direct bus service started again for Khatu Shyam, will depart from today
फोटो 25- सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। प्रयागराज रूट पर सीधी बस सेवा शुरू करने से रोडवेज के भरे खजाने से उत्साहित अधिकारियों ने अब खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। करीब एक साल से बंद रूट पर बसों का परिचालन रविवार से शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। सोनीपत बस अड्डे से खाटू श्याम के लिए सुबह नौ बजे बस रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

खाटूश्याम मंदिर में फाल्गुन लक्खी मेले का शुभारंभ हो रहा है। 11 दिवसीय मेले में विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। अब तक इस रूट पर सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को दिल्ली या रोहतक तक दौड़ लगानी पड़ती थी। रोहतक से महज दो ही दिन बस खाटू श्याम जाती है। अब सोनीपत बस अड्डे से सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रोजाना रवाना की जाएगी बस
सोनीपत बस अड्डे से खाटू श्याम के लिए रोजाना बस रवाना की जाएगी। यह बस सुबह नौ बजे सोनीपत बस अडडे से रवाना होगी और अगले दिन तड़के 4:45 बजे खाटू श्याम से सोनीपत के लिए सफर शुरू करेगी। बस में यात्रियों के लिए एक तरफ का किराया 345 रुपये निर्धारित किया गया है। सोनीपत बस अड्डे से चलकर यह बस सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी व नारनौल होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। रोडवेज अधिकारियों को उम्मीद है कि फाल्गुन मेले जाने के लिए भी बस अड्डे पर भीड़ बढेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाटू श्याम में आयोजित फाल्गुन मेले में जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत देते हुए रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू की है। फिलहाल एक बस चलाई जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान अधीक्षक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed