फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: 799 patients were cured of corona, worry: 604 infected including two doctors

राहत : कोरोना से 799 मरीज ठीक हुए, चिंता : दो चिकित्सक समेत 604 संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Relief: 799 patients were cured of corona, worry: 604 infected including two doctors
मुरथल में यूथ वीरांगना की ओर से लगाए गए शिविर में महिला को वैक्सीन लगाती स्टाफ नर्स। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमण के बीच चार दिन बाद शनिवार का दिन फिर लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आया। शनिवार को जहां 604 संक्रमित मिले हैं, वहीं कोरोना को हराकर ठीक होने वालों का आंकड़ा 799 रहा। तीसरी लहर में पहली बार कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 361 तक पहुंच गया है। संक्रमितों में सामान्य अस्पताल व बीपीएम मेडिकल कॉलेज का एक-एक चिकित्सक भी शामिल हैं। 799 मरीज ठीक होने के साथ ही सक्रिय केस का आंकड़ा घटकर 2695 रह गया है। अब तक 51 हजार 407 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जयकिशोर ने बताया कि महिला मेडिकल कॉलेज में 27 वर्षीय चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मी व जिला अस्पताल में 33 वर्षीय एक चिकित्सक समेत एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। गांव जुआं व जटौला में 14-14 और चिढ़ाना में 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जागसी में 35 वर्षीय महिला व उसकी छह वर्षीय बेटी, मुंडलाना में 9, मुरथल में 20, गोहाना में 38 लोग, कुंडली में 34 लोग संक्रमित मिले हैं। आईआईटी एक्सटेंशन राई में 13 कर्मी, जिला परिषद कार्यालय में 2 कर्मी व जिला कोर्ट में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में आवाजाही के कारण बढ़ रहा कोरोना
दिल्ली में रोजाना आवाजाही होने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। उसके बावजूद बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे हैं। टीकाकरण शिविर में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर भविष्य में यही हालात रहे तो कोरोना के केस और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 1188 लोगों के सैंपल लिए गए
जिले में संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। शनिवार को 1188 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें 938 आरटीपीसीआर और 250 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शनिवार को ही प्राप्त हो गई। इनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और इनमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसकी संक्रमण दर 5.60 प्रतिशत रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1350 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इनमें से 590 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 43.70 प्रतिशत रही।

सक्रिय केस घटकर 2695 हुए
जिले में 799 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केस घटकर 2695 हो गए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 361 हो गया है। वहीं कोरोना से अब तक 51 हजार 460 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed