फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Registration process complete, fees will have to be deposited for admission by tomorrow

पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, दाखिले के लिए कल तक जमा करानी होगी फीस

Sat, 03 Sep 2022 07:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Registration process complete, fees will have to be deposited for admission by tomorrow
सोनीपत। महाविद्यालयों में चल रही ओपन काउंसिलिंग के तहत शनिवार को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई। जिन विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए अपना पंजीकरण करवाया है, वह 5 सितंबर तक फीस जमा करके अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को ओपन काउंसिलिंग के तहत पंजीकरण करवाने का अंतिम दिन होने के बावजूद महाविद्यालयों में नाममात्र विद्यार्थी ही पहुंचे। महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हुई थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से आवेदन करने के लिए 8 अगस्त तक पोर्टल खुला रखा। 12 अगस्त को पहली व 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। दोनों मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद महाविद्यालयों में 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रही। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 26 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की थी। जिसमें बीए व कंप्यूटर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने रुझान दिखाया। वाणिज्य व विज्ञान संकाय की तरफ से विद्यार्थियों का रुझान नजर नहीं आया। शनिवार को दाखिले के लिए पंजीकरण करवाने का अंतिम दिन होने के बावजूद महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

डीयू के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थी
विशेषज्ञों की मानें तो 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों की पहली पसंद दिल्ली विश्वविद्यालय होता है। अभी तक दिल्ली विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। विद्यार्थी परीणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थी अन्य महाविद्यालयों का रुख करते हैं। यही कारण है कि विद्यार्थियों का रुझान अभी सोनीपत के महाविद्यालयों की तरफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी सीटों पर हुए दाखिले
जीवीएम कन्या महाविद्याल 535
हिंदू महाविद्यालय 460
टीकाराम कन्या महाविद्यालय 500
सीआरए कॉलेज 525
हिंदू कन्या महाविद्यालय 510
आईटीआई में दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू
आईटीआई में दाखिले के दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार शाम को जारी की गई थी। जिसमें 218 विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। शनिवार को मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दस्तावेजों की जांच पूरी करवाने वाले विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करवाया। विद्यार्थी 5 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। उसके बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित की गई थी। शाम के पांच बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रही। जिन विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है, वह 5 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
प्रो. एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed