फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Registration of ultrasound center of Oscar Hospital and Sanjivani Center canceled

Sonipat News: ऑस्कर अस्पताल और संजीवनी सेंटर के अल्ट्रासाउंड केंद्र का पंजीकरण रद्द

Fri, 23 Jun 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Registration of ultrasound center of Oscar Hospital and Sanjivani Center canceled
सोनीपत। जिला समुचित प्राधिकरण ने भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑस्कर अस्पताल व संजीवनी सेंटर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का पंजीकरण रद्द कर दिया। अब दोनों संस्थानों में अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा सकेंगे। कैथल और सोनीपत की संयुक्त पीएनडीटी ने टीम ने 1 मई को छापा मार कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच में संलिप्तता होना पाया था। बाद में दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर निजी सुनवाई के लिए बुलाया गया, लेकिन दोनों की तरफ से संतोषजनक जबाव नहीं मिला, जिसके चलते जिला सलाहकार समिति की अनुशंसा पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

जिला समुचित प्राधिकरण के चेयरमैन एवं सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि कैथल की पीएनडीटी टीम को सोनीपत में भ्रूण लिंग जांच होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कैथल व सोनीपत की संयुक्त टीम ने 1 मई को महिला डिकॉय को दलाल से संपर्क करने को कहा। दलाल महिला को ऑस्कर अस्पताल की डाॅक्टर के पास लेकर पहुंचा। वहां महिला को अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी के साथ संजीवन एक्सरे सेंटर पर भेजा गया। वहां पर महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया और गर्भस्थ शिशु के लिंग की जानकारी दी गई। इस पर विभाग की टीमों ने ऑस्कर अस्पताल की कर्मचारी, महिला दलाल व अल्ट्रासाउंड सेंटर के रेडियोग्राफर के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए तीनों को पुलिस को सौंप दिया था। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद जिला सलाहकार समिति की ओर से दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर निजी सुनवाई में अपना पक्ष रखने को कहा गया, लेकिन उनकी तरफ से संतुष्ट जवाब नहीं मिल सका। 22 जून को जिला सलाहकार समिति की बैठक में आदेश पारित करते हुए दोनों अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड केंद्र का पंजीकरण रद्द करने का फैसला दिया गया। इसके बाद जिला समुचित प्राधिकरण ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए दोनों के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed