फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Registration for Rabi crop started on Meri Fasal Mera Byora portal.

Sonipat News: रबी फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण शुरू

Sun, 17 Nov 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Registration for Rabi crop started on Meri Fasal Mera Byora portal.
नारनौल। रबी फसल के पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल 15 नवंबर से खोल दिया गया है। अब किसान गेहूं व सरसों की फसल के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। क्षेत्र में मुख्य तौर पर रबी फसल के दौरान गेंहू व सरसों की फसल उगाई जाती है। क्षेत्र के सभी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के अलावा केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन


क्षेत्र में मुख्य तौर पर गेंहू व सरसों की फसल उगाई जाती है। वहीं कुछ जगह चने की फसल भी उगाई जाती है। लेकिन गत वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल सरसों की फसल लेकर किसान मंडी पहुंचे थे। क्योंकि गेंहू की पैदावार कम थी और बाजार में मांग अधिक बनी हुई थी। जिस कारण गेंहू का बाजार भाव भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक था।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आगामी दिनों में होने वाली फसल की खरीद के लिए सरकार को सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6000 रुपये करना चाहिए। किसानों ने कहा कि गत वर्ष भी केवल 200 रुपये ही न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए गया था। गौरतलब हैं कि वर्ष 2023-24 में सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 और गत वर्ष 2024-25 में सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
रबी फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को खोला जा चुका है। सभी किसानों से अपील है कि जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के अलावा अन्य सभी तरह के कृषि संबंधित लाभ प्राप्त कर सकें।
डॉ. देवेंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed