फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reena Antil Wins Gold in All India Civil Services Powerlifting

Sonipat News: ऑल इंडिया सिविल सर्विस पॉवर लिफ्टिंग में रीना आंतिल ने जीता स्वर्ण

Sat, 14 Mar 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Reena Antil Wins Gold in All India Civil Services Powerlifting
सोनीपत में पावरलिफ्टिंग चैंपियन रीना आंतिल का स्वागत करते जिम संचालक अनिल आंतिल और अन्य सहयोगी।
सोनीपत। जब दुनिया महिला दिवस मना रही थी उसी समय जिले की रीना आंतिल ऑल इंडिया सिविल सर्विस चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्व की आधी आबादी का लोहा मनवा रही थीं। रीना ने 84 किलो से ज्यादा भार वर्ग में 585 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


यह मुकाबला 5 से 10 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित खेल परिसर में हुआ। वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में विभिन्न भार वर्गों में महिलाओं और पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया। इन्हीं में सोनीपत के जटवाड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की प्राध्यापिका रीना आंतिल भी हैं।
विज्ञापन

रीना ने स्वर्ण पदक जीता है। रीना के पति अनिल आंतिल यहां एक जिम चलाते हैं। बड़ी बात यह है कि रीना की कोचिंग उन्होंने ही की है। अनिल आंतिल ने बताया कि प्रतियोगिता से लौटने के बाद जिम और स्कूल में रीना का परिवारजनों और क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर रोमी अंततिल, अरुण, अंजलि, निकुंज आंतिल, प्रेमसागर, मोहित, प्रीत, मोंटी, नवनीत और अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रीना की उपलब्धियां

रीना पढ़ाई के दौरान भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना, परिवार-क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती रही हैं। कुछ विशेष उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने नवंबर 2014 में नोएडा में ऑल इंडिया स्ट्रॉन्ग वुमैन प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की थी। इसके बाद फरवरी 2017 में जब रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय से एमए कर रहीं थी तो चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 84 से अधिक के वजन वर्ग में प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 565 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। बरसों से वह इसी वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed