फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Records were searched on businessman Mangla's kothi on the fourth day, investigation completed at many places

व्यवसायी मंगला की कोठी पर चौथे दिन भी खंगाला गया रिकॉर्ड, कई ठिकानों पर जांच पूरी

Sun, 27 Feb 2022 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Records were searched on businessman Mangla's kothi on the fourth day, investigation completed at many places
सेक्टर-14 स्थित कोठी के बाहर खड़ी गाडिय़ां व गेट पर खड़ा कर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
गेटवे शिक्षण संस्थान के मालिक व बड़े कारोबारी हरिप्रकाश मंगला की कोठी पर लगातार चौथे दिन आयकर विभाग की टीम रिकॉर्ड खंगालती रही। हालांकि व्यवसायी के अन्य ठिकानों के साथ ही ज्यादातर सहयोगियों के प्रतिष्ठानों पर जांच पूरी हो गई है। करीब आधा दर्जन अन्य सहयोगियों का रिकॉर्ड भी जुटाया गया है। चिटफंड से संबंधित काफी रिकॉर्ड जब्त किया गया है। चिटफंड कारोबारी के पास कई लोग कमेटी डालते हैं।
विज्ञापन

गेटवे शिक्षण संस्थान के मालिक हरिप्रकाश मंगला की कोठी संख्या 106 पर शनिवार को भी आयकर विभाग के अधिकारी डटे रहे। उनकी कोठी के बाहर पांच गाड़ियां खड़ी रहीं। कई कर्मी अंदर-बाहर जाते रहे। उनके कई ठिकानों के साथ ही उनके सहयोगियों, साझेदारों और रिश्तेदारों के अधिकांश ठिकानों से आयकर विभाग की टीम जांच पूरी कर लौट गई है। उनकी सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर 119 में मौजूद अधिकारी भी इसी सेक्टर की कोठी नंबर 106 में आ गए हैं। कोठी नंबर 119 के सामने खड़ी रहने वाली अधिकारी की गाड़ी कोठी नंबर 106 के सामने खड़ी रही। शहर में चर्चा है कि छापा मार कार्रवाई में सैकड़ों करोड़ के टैक्स की चोरी पकड़ी जा सकती है।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान के कार्यालय में एक टीम मौजूद
बताया गया है कि हरिप्रकाश मंगला की कोठी नंबर-119, कोल्ड स्टोर, होटल उत्सव ग्रांड, राकेश अग्रवाल और अन्य कई ठिकानों पर जांच पूरी कर टीम जा चुकी है। वहीं मंगला की कोठी नंबर 106, चिटफंड के कारोबारी और गेटवे शिक्षण संस्थान के कार्यालय में भी टीम मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिटफंड कारोबारी की कोठी पर की जा रही जांच
बताया गया है कि आयकर विभाग के हाथ चिटफंड से संबंधित भी रिकॉर्ड लगा है। इसमें शहर के ज्यादातर पैसे वाले लोग सतेंद्र के पास चिटफंड (कमेटी) डालते हैं। इसके अलावा जसबीर, डॉ. सतीश और अन्य कई लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें डटी हुई हैं। यहां भी काफी अनियमितताएं मिल सकती हैं। बताया जा रहा है कि जांच रविवार को सुबह तक चलेगी।

शहर में लगातार चल रही चर्चा
छापा मार कार्रवाई को लेकर लगातार शहर में चर्चा चल रही है। लोग मंगला व उसके सहयोगियों पर बुधवार से लगातार जारी छापे को लेकर चर्चा करते दिख रहे हैं। लोगों का मानना है कि इतनी लंबी कार्रवाई में सैकड़ों करोड़ के टैक्स चोरी से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed