{"_id":"607888968ebc3ecbad66c708","slug":"record-492-new-patients-found-retired-teacher-dies-sonipat-news-rtk60463324","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड 492 नए रोगी मिले, रिटायर्ड शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड 492 नए रोगी मिले, रिटायर्ड शिक्षक की मौत
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शिक्षक, विद्यार्थियों समेत रिकॉर्ड 492 नए रोगियों के मिलने की पुष्टि हुई। वहीं 176 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसके अलावा शहर के वेस्ट रामनगर निवासी 74 वर्षीय संक्रमित रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 93 पहुंच चुकी है।
जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 18523 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 16161 पहुंच चुकी है। फिलहाल 2269 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना ने तिहरा शतक लगाया है। मंगलवार को 347 और बुधवार को 345 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। अप्रैल में अब तक 1859 मरीज मिल चुके हैं, जबकि सात की मौत हो चुकी है। सभी मरने वालों की आयु 60 साल से ज्यादा रही। इसके लिए बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरी है। वहीं बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं।
जिले में वीरवार को 50 से ज्यादा शिक्षक व विद्यार्थी और कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराने की सलाह दी जा रही है। लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें।
विज्ञापन
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए टीकाकरण जरूरी है।
अब तक 1.93 लाख लोगों को लग चुकी वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से 960 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। अब तक जिले में 1.93 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वीरवार को 381 बुजुर्गों, 117 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 32 स्वास्थ्य कर्मियों और 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 430 लोगों ने टीका लगाया गया।
नाइट कर्फ्यू में घर से निकलने वालों पर होगी कार्रवाई
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिले में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस समयावधि में आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि नाइट कर्फ्यू के दौरान लोगों की गैर-आवश्यक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। वे सड़क या किसी सार्वजनिक स्थान पर अनावश्यक रूप से पैदल और गाड़ी से नहीं घूम सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के लिए छूट का प्रावधान किया गया है उनमें कानून और व्यवस्था/आपात स्थिति, नगरपालिका सेवाओं/ड्यूटी में कार्यरत कार्यकारी-मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों, वर्दी में सेना/सीएपीएफ बल के जवान, स्वास्थ्य, बिजली, अग्निशमन विभाग, सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त पत्रकार और कोविड-19 से संबंधित कार्यों के लिए लगाई गई सरकारी मशीनरी से जुड़े लोग शामिल हैं। इन सभी को पहचान-पत्र रखना होगा।