फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Record 347 new infections found, 5.4 times more active cases in April

रिकॉर्ड 347 नए संक्रमित मिले, अप्रैल में 5.4 गुना बढ़े सक्रिय केस

Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Record 347 new infections found, 5.4 times more active cases in April
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ने लगा है। जिले में सीएचसी बढ़खालसा में नौ स्टाफ कर्मियों समेत 347 नए मरीज मिले। वहीं, मंगलवार को 66 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में इस साल जनवरी, फरवरी, मार्च में कुल 929 संक्रमित मिले थे। अब अकेले अप्रैल के 13 दिनों में 1996 मरीज मिल चुके हैं। 31 मार्च तक जिले में सिर्फ 380 मरीजों का उपचार चल रहा था, जिनका आंकड़ा अब 2057 पहुंच चुका है यानि मार्च के मुकाबले अप्रैल में 5.4 गुना अधिक सक्रिय केस बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 17686 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 15885 पहुंच चुकी है। इससे सात अप्रैल को 203, 11 अप्रैल को 230 और 12 अप्रैल तो 290 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की जा रही है। वहीं लोगों को दो गज की दूरी और मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरते लोग
लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराएं। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। यदि आपके आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11134 लाभार्थियों को लगाई वैक्सीन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को 82 स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से 13000 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 11134 लोगों को टीका लगाया गया। मंगलवार को 5383 बुजुर्गों, 182 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 66 स्वास्थ्य कर्मियों और 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 8471 मरीजों को वैक्सीन लगाई गई।
खरखौदा के कन्या कॉलेज में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम पहुंची और स्टाफ सदस्यों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। प्राचार्य डॉ. सुरेश बूरा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ तभी मजबूती के साथ लड़ा जा सकता है जब हम विभाग की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करें।
सोशल डिस्टेंस होने पर ही दिल्ली में होगी बसों की एंट्री, 2 हजार का कटेगा चालान
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा बसों में सोशल डिस्टेंस अनिवार्य कर दिया गया है। बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों को बैठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं नियमों की अवहेलना होने पर 2 हजार का चालान किया जाएगा। दिल्ली में बस की एंट्री तभी होगी जब बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा।
मंगलवार को नरेला के पास रोडवेज बस में सोशल डिस्टेंस न होने पर दिल्ली पुलिस द्वारा रोडवेज कर्मी का दो हजार रुपये का चालान कर दिया गया। जबकि हरियाणा सरकार द्वारा अब तक ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है। रोडवेज विभाग के लिए दिल्ली रूट पर बस चलाना चुनौती बना हुआ है। चालक व परिचालक दिल्ली रूट पर जाने के लिए आनाकानी कर रहे हैं। सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली के लिए रोजाना हजारों यात्री का आना-जाना है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग द्वारा गांव के रास्ते से बसों को दिल्ली तक भेजा जाता है। ऐसे में दिल्ली रूट पर बस एक ही चक्कर लगा पाती है और दिल्ली रूट पर बसों का टोटा रहता है। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार बस अड्डे में यात्रियों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं बसों में बिना मास्क लगाए यात्रियों की एंट्री बंद कर दी गई है। - राहुल जैन, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed