{"_id":"691e2944f6796b8d2e0189bb","slug":"ravi-kadian-donated-blood-on-his-sons-birthday-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145547-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रवि कादियान ने बेटे के जन्मदिन पर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रवि कादियान ने बेटे के जन्मदिन पर किया रक्तदान
Thu, 20 Nov 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रक्तदान कर रहे रवि कादियान के साथ रक्तकोष अधिकारी डॉ. भा
- फोटो : udhampur news
सोनीपत। हनुमान नगर के रहने वाले रवि कादियान ने अपने पुत्र हर्षित कादियान के जन्मदिन पर 12वां रक्तदान किया। वह नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करने के लिए पहुंचे। पिता की ओर से पुत्र के जन्मदिन को मानव सेवा के रूप में मनाने का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरक संदेश है।
मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम गौतम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। अगर यह कार्य किसी विशेष दिन या खुशी के अवसर पर किया जाए तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह भी अपने शुभ अवसर पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें। रक्तकोष अधिकारी डॉ. भानु शर्मा व स्टाफ नर्स चंद्रकांता ने रवि को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।