फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ravi had reached America by selling land and going to the US via Donkey.

Sonipat News: जमीन बेच डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचा था रवि

Tue, 28 Oct 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ravi had reached America by selling land and going to the US via Donkey.
सोनीपत। गोहाना के गांव कथूरा और रभड़ा हॉल सोनीपत शहर निवासी दो युवकों का अमेरिका जाकर बसने का सपना अधूरा रह गया। अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचकर काम कर रहे युवकों के पकड़े जाने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। कथूरा के रवि को वहां की पुलिस ने बिना स्टेट आईडी के काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। करीब पांच माह तक जेल और डिटेंशन सेंटर में रहने के बाद अब उसे भारत वापस भेज दिया गया है। गांव कथूरा निवासी रवि विदेश जाना चाहता था।
विज्ञापन

उसने वर्ष 2020 व 2021 में कई देशों का टूरिस्ट वीजा पर भ्रमण किया था। बाद में वह अपने दो बच्चों व पत्नी को भारत में छोड़कर डंकी के रास्ते अमेरिका चला गया। उसने इसके लिए कैथल रोड करनाल निवासी एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने 28 लाख रुपये में अमेरिका पहुंचाने का सौदा तय किया था।
विज्ञापन

रकम जुटाने के लिए परिवार ने एक एकड़ जमीन बेच दी थी। जनवरी, 2024 में रवि को मुंबई से स्पेन भेजा गया। वहां से वह कोलंबिया, पनामा और चार-पांच अन्य देशों से होता हुआ मैक्सिको पहुंचा। अप्रैल 2024 में उसने जोखिम भरा रास्ता अपनाकर मैक्सिको बॉर्डर पार कर अमेरिका में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह करीब डेढ़ साल तक कैलिफोर्निया और टेक्सास में रहकर काम करता रहा। उसके पास स्टेट आईडी (पहचान पत्र) नहीं था। इसी दौरान जून 2025 में अमेरिकी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। करीब पांच माह जेल और डिटेंशन सेंटर में रखने के बाद अमेरिकी प्रशासन ने उसे भारत भेज दिया। फिलहाल वह अपने गांव कथूरा लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed