{"_id":"69694b0b88f5b1b71603a595","slug":"rashmi-of-karnal-became-the-winner-in-the-senior-category-and-raghav-in-the-junior-category-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148230-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीनियर में करनाल की रश्मि और और जूनियर में राघव बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीनियर में करनाल की रश्मि और और जूनियर में राघव बने विजेता
Fri, 16 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के गांव कुराड़ के पास संपन्न हुई राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की विजेता
गन्नौर। गांव कुराड़ के पास चल रही चार दिवसीय हरियाणा राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का वीरवार को समापन हो गया। सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 400 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लिया। पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज खेलों की नर्सरी बन चुका है। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के दौरान 86 किलो भार वर्ग महिला सीनियर में करनाल की रश्मि प्रथम व हिसार की तन्नू द्वितीय रहीं। 86 किलो जूनियर में करनाल के राघव प्रथम व सोनीपत के मिरल कंबोज द्वितीय रहे। 79 किलो यूथ पुरुष में चरखी दादरी के विशाल प्रथम व रोहतक के अनंत शर्मा द्वितीय रहे।
विज्ञापन
79 किलो जूनियर में रोहतक के आर्यन ठाकरान प्रथम व अनंत शर्मा द्वितीय रहे जबकि 79 किलो सीनियर में आर्यन ठाकरान प्रथम व करनाल के अंकित द्वितीय रहे। 88 किलो यूथ में गुरुग्राम के हेमराज प्रथम व नूंह के शाह हुसैन द्वितीय रहे।
88 किलो जूनियर में सोनीपत के मयंक प्रथम व रोहतक के तुषार द्वितीय रहे। 88 किलो सीनियर में रोहतक के शंकर प्रथम व नूंह के राहुल द्वितीय रहे। इस अवसर पर हरियाणा वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक अहलावत, सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक नैन कामी, कोषाध्यक्ष अनिल लठवाल मौजूद रहे।