फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape with 13 years old girl, case file

13 साल की लड़की से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को पता लगा

Thu, 10 Dec 2020 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
rape with 13 years old girl, case file
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में 13 साल की लड़की से पड़ोसी युवक द्वारा कई माह से दुष्कर्म किए जाने व जान से मारने की धमकी देकर चुप कराने का मामला सामने आया है। अब लड़की करीब छह माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को मामले का पता लगा। जब उससे पूछताछ की तो मामले का पता लग सका। जिस पर सदर थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपने पड़ोसी युवक पर उसकी 13 साल की बेटी से कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी से 1 जून से दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है और डराकर चुप करा देता था। अब बेटी के शरीर में हुए बदलाव को देखकर उन्हें मामले का पता लगा। जिस पर बेटी से पूछताछ की तो उसने रोते हुए उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी 1 जून से कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। जिस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की करीब छह माह की गर्भवती है। जिस पर पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, 6 पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एसआई उषा रानी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
लड़की के परिजनों ने पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की करीब छह की गर्भवती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उषा रानी, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed