फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rape convict commits suicide by hanging himself in prison bathroom

Sonipat News: दुष्कर्म के दोषी ने कारागार के बाथरूम में फंदे से लटककर जान दी

Thu, 04 Apr 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rape convict commits suicide by hanging himself in prison bathroom
सोनीपत। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी ने सजा सुनाए जाने से पहले ही जिला कारागार के बाथरूम में टोटी के सहारे परने (गमछा) से लटक कर जान दे दी। कारागार में गिनती के समय एक बंदी के कम मिलने पर जांच की गई तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला कारागार में वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे बंदियों की गिनती की गई। इस दौरान एक बंदी कम मिला तो उसकी तलाश की गई। पता लगा कि नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी गांव शेखपुरा निवासी अनूप उर्फ उत्तम ने बाथरूम में फंदा लगा लिया है। जब नंबरदार व अन्य बंदी बाथरूम में पहुंचे तो शव टोटी में परना के सहारे फंदे पर लटकता मिला। मामले की सूचना कारागार प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने सिटी थाने की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी औपचारिकता पूरी कर शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है जहां दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन




सुसाइड नोट हुआ बरामद

बताया जा रहा है कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनूप के ताऊ के बेटे अमित ने बताया कि उनके भाई ने सुसाइड नोट में झूठा फंसाने की बात लिखी है। पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर उनके भाई को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




12 दिसंबर 2022 को दर्ज हुआ था मुकदमा

अनूप दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद था। उसके खिलाफ 12 दिसंबर, 2022 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसमें अनूप को 8 जनवरी 2023 को मुरथल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अदालत ने 2 अप्रैल को उसे दोषी करार दिया था। उसे सजा सुनाने के लिए 4 अप्रैल की तारीख दी गई थी।



पहले भी कारागार में बंदी लगा चुके फंदा

-18 जनवरी को कारागार में उम्रकैद के सजायाफ्ता ने फंदा लगाकर जान दी थी। उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के कनौर का प्रभुदयाल हत्या के मामले में बंद था।

-3 दिसंबर 2022 को बेटे की हत्या में दोषी बुजुर्ग मां ने कारागार में टोटी पर फंदा लगा जान दी थी।

-30 दिसंबर 2020 को कारागार में दहेज हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर जान दी थी।



वर्जन

बंदी ने कारागार के बाथरूम में फंदे से लटक कर जान दे दी है। शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में 176 की निवारक कार्रवाई की गई है।-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।






दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले का पता लगते ही पुलिस को अवगत करा दिया गया था। मामले की न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं।

राजेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed