फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rape accused attempted suicide in district jail

Sonipat News: जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rape accused attempted suicide in district jail
सोनीपत। जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद एक बंदी ने लोहे की नुकीली पत्ती से अपनी गर्दन के पास वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वार्डर ने उसे खुद की गर्दन पर वार करते देखा तो तुरंत पकड़ लिया। उसे नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने उसकी जेब से लिखा गया नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जेल उप अधीक्षक सचिन ने सिटी थाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि मूलरूप से गोहाना के गांव फिलहाल कबीरपुर निवासी दीपक दुष्कर्म के आरोप में कारागार में बंद है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना सोनीपत में 2 अप्रैल को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आरोपी को 5 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। आरोपी दीपक ने सोमवार दोपहर बाद बैरक नंबर 3 (ए) में पत्तीनुमा नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात वार्डर सुभाष ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से नुकीली वस्तु बरामद की। उसके पास से सुसाइड करने के लिए लिखा गया पत्र भी बरामद किया गया है। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद वापस जेल भेज दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश व प्रिजनर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



वर्जन

जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद एक बंदी ने आत्महत्या की कोशिश की है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एसआई प्रविंद, जांच अधिकारी, कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed