फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ran the gambit of loan waiver of farmers, tried to reach the hearts of the soldiers by attacking the Agneepath scheme.

Sonipat News: किसानों की कर्ज माफी का दांव चलाया, अग्निपथ योजना पर प्रहार कर जवानों के मन तक पहुंचने की कोशिश

Wed, 22 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 May 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ran the gambit of loan waiver of farmers, tried to reach the hearts of the soldiers by attacking the Agneepath scheme.
सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित न्याय का हक महासभा में राहुल गांधी, भूपेंद्र हुड्‌डा व दीपेंद
सोनीपत : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी सोनीपत में काफी मुखर दिखाई दिए। उनके भाषण का पूरा फोकस किसानों, जवानों व पहलवानों पर ही रहा। महिलाओं को धनलक्ष्मी योजना व बेरोजगारों को एक साल ही इंटर्नशिप योजना से लुभाने का प्रयास किया गया। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी का बड़ा दांव चलाया तो अग्निपथ योजना पर प्रहार कर जवानों के मन तक पहुंचने की कोशिश की।
विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी दोपहर बाद 2:44 पर सोनीपत की नई अनाज मंडी स्थित मंच पर पहुंचे थे। उन्होंने 2:56 मिनट पर भाषण शुरू किया। उन्होंने 29 मिनट तक जमकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। मंच से बार-बार अरबपतियों व अंबानी-अदाणी के नाम पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। वह केंद्र सरकार की कमियों को गिनवाते रहे। उनके भाषण का पूरा फोकस महिलाओं, किसानों व जवानों पर रहा।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि जब कोई भाजपा का झंडा लेकर उनके सामने आता है तो वह बस अडानी कहते हैं और सामने वाला झंडे को छिपा लेता है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से जवानों को मजदूर बना दिया। किसानों से कहा कि नई फसल बीमा योजना लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस ने चमकाया, भाजपा ने डुबोया : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, अपराध, नशा, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने किसान, युवा, महिला व गरीबों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। उन समस्याओं का समाधान करने के लिए एक न्याय पत्र बनाया गया है, जो कांग्रेस के घोषणा पत्र के रूप में देश के सामने हैं।



25 मई का मतदान तय करेगा देश की दिशा व दशा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि 25 मई को होने वाला मतदान देश की दिशा और दशा तय करेगा। भाजपा संविधान को खत्म करके देश को चीन और रूस के रास्ते पर ले जाना चाहती है। कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए यह चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी प्रजातंत्र की रक्षा के लिए देश को एकजुट कर रहे हैं।




यह रहे मौजूद

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक सुरेंद्र पंवार, विधायक जगबीर मलिक, विधायक जयवीर वाल्मीकि, विधायक इंदुराज नरवाल, मेयर निखिल मदान, बिजेंद्र आंतिल, सुरेंद्र दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, रणजीत कौशिक मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता सुरेंद्र छिक्कारा ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed