फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ramesh Chahal of Kaithal unanimously became the state head.

Sonipat News: कैथल के रमेश चहल सर्वसम्मति से बने राज्य प्रधान

Sat, 11 May 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Chahal of Kaithal unanimously became the state head.
सोनीपत में हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के सर्वसम्मति से प्रधान बने कैथल के रमेश चहल को बधाई
सोनीपत। हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सोनीपत में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कैथल के रमेश चहल को राज्य प्रधान चुना गया। नवनियुक्त राज्य प्रधान रमेश चहल ने बताया कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शारीरिक शिक्षक और सहायक शारीरिक शिक्षकों की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाते हुए समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक राजेश ढांडा की ओर से चुनाव की कार्यवाही की गई। पूर्व प्रधान सतबीर देशवाल ने तीन वर्षों का लेखा-जोखा पेश किया। प्रधान समेत पूरी कार्यकारिणी ने अपने इस्तीफे दिए। मंच संचालन पूर्व राज्य प्रधान वीरेंद्र घनघस ने किया। चुनाव के लिए राजेश ढांडा ने प्रधान पद के लिए आवेदन मांगे। जींद जिले के प्रधान राममेहर मलिक ने राज्य प्रधान पद के लिए कैथल के रमेश चहल के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका 21 जिलों के प्रधान व महासचिव ने अनुमोदन किया और सर्वसम्मति से रमेश चहल को हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन का राज्य प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

रमेश चहल इससे पहले कैथल जिला उपप्रधान, जिला महासचिव और दो बार कैथल जिले के प्रधान सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। इस मौके पर बलबीर देशवाल, महासचिव ओमप्रकाश, कंवर सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, यशपाल चोपड़ा, दीपक कौशिक, सोनीपत जिला प्रधान जितेंद्र खत्री, सभी जिलों के प्रधान, महासचिव व कार्यकारिणी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed