{"_id":"65b161a647583ddeea061904","slug":"ram-rajya-was-started-in-the-country-and-state-from-ram-mandir-rajkumar-sonipat-news-c-17-1-roh1010-345215-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर से देश और प्रदेश में हो गया राम राज्य का सूत्रपात : राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर से देश और प्रदेश में हो गया राम राज्य का सूत्रपात : राजकुमार
Thu, 25 Jan 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल रोड पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भाजपा नेता राजकुमार प्रिंस। स्रोत स्वयं
सोनीपत। भाजपा के पूर्व जिला महासचिव राजकुमार प्रिंस ने कहा कि अयोध्या के मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अब एक बार फिर देश और प्रदेश में राम राज्य का सूत्रपात हो गया है। प्रदेश व केंद्र सरकार की बेहतर नीतियों से देश का हर नागरिक खुशहाल हो रहा है।
वह मुरथल रोड स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम स्तर पर व्यक्ति तक पहुंच रही है। भाजपा नेता ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से देशवासियों को नई ऊर्जा मिल गई है। हर कोई अपने मन व घर में खुशी मना रहा है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने तुष्टिकरण की नीति अपनाकर देश का बड़ा नुकसान किया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोदी की मजबूत सरकार बड़े फैसले लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं से आम आदमी खुशहाल हो रहा है। गांव व मोहल्ले में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का लोगों को फायदा हो रहा है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।