फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ram Katha is possible only by the grace of Shri Ram: Balyogi Maharaj

श्रीराम कृपा से ही रामकथा का होना संभव : बालयोगी महाराज

Sat, 14 Sep 2024 06:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Ram Katha is possible only by the grace of Shri Ram: Balyogi Maharaj
फोटो 17- सोनीपत के श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्री रामकथा का श्रवण करते श्रद्धालु। संवा
सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्रीराम ज्योतिषपीठ की ओर से 12 दिवसीय श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। अयोध्या से कथा व्यास स्वामी बालयोगी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह, नारद मोह भंग, नारद का भगवान को श्राप देने के प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

स्वामी बालयोगी महाराज ने कहा कि जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, वहीं रामकथा संभव हो पाती है। उन्होंने रामायण के महात्म पर कहा कि रामायण भक्ति व मुक्ति दोनों देने वाली है। रामायण ही मनुष्य को मर्यादा में रहने की सीख देती है। कथा व्यास ने भजनों के माध्यम से पंडाल को राममय बनाया। श्रीराम ज्योतिषपीठ के सदस्यों ने आरती करवाकर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, मेहताब खत्री, पंडित अमित शौनक, टानू कुच्छल, मनीष गर्ग, अखिल, मनोज गर्ग, अमित कुच्छल, जगमेंद्र गहलावत, सतीश गौतम व मोहन कुच्छल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed