फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rally taken out to commemorate Dr. Ambedkar's birth anniversary

Sonipat News: डॉ. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली

Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out to commemorate Dr. Ambedkar's birth anniversary
सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएं जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत : महाविद्या
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। इससे पहले स्वयंसेविकाओं ने संविधान की प्रस्तावना के संदर्भ में शपथ लेकर उद्देश्यों को आत्मसात करने का वचन लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने बाबा साहेब की जीवनी को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम देशवाल के नेतृत्व में सुना। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल व उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने छात्राओं को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर मंजू गोइंदी, डॉ. सुमन सिंधवानी, बनिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की स्वयंसेविकाओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य गीता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले स्टाफ सदस्यों व स्वयंसेविकाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशा रानी, डॉ. दिव्याश्री, शीतल मौजूद रहीं।

सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएं जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत : महाविद्या

सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएं जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत : महाविद्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed