फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rakshabandhan special train brought relief but arrived one hour late

Sonipat News: रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन ने दिलाई राहत मगर एक घंटे की देरी से पहुंची

Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan special train brought relief but arrived one hour late
फोटो 06- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली रेलवे मंडल ने रक्षाबंधन के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन के परिचालन की सौगात दी। स्पेशल ट्रेन के चलने से दिल्ली-अंबाला रूट पर यात्रियों को कम भीड़ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला तक के यात्रियों सहित खासकर महिला यात्रियों को रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेन का फायदा मिला। स्पेशल ट्रेन ने अप-डाउन दोनों रूट पर एक-एक फेरे लगाए। रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली रेलवे मंडल की ओर से सात रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। इनमें पानीपत-दिल्ली-अंबाला रूट के अलावा अंबाला कैंट-पानीपत स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04488 रक्षाबंधन स्पेशल का परिचालन सुबह 10:20 बजे पानीपत से किया गया। यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन पर पहुंची। स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सभी 16 रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव रहा। समय से यात्रा प्रारंभ करने के बावजूद यह ट्रेन 55 मिनट देरी से दिल्ली स्टेशन पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed