फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rakshabandhan festival returning with sister, son and daughter of retired inspector mourning the death of grandson

रक्षाबंधन पर्व पर बहन के साथ लौट रहे सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बेटा-बेटी और नाती की मौत से पसरा मातम

Tue, 04 Aug 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival returning with sister, son and daughter of retired inspector mourning the death of grandson
सोनीपत। केएमपी पर बादली के पास हुए सड़क हादसे में सोनीपत के प्रगति नगर निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जयसिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में उनके इकलौते बेटे, बेटी व नाती उनसे सदा के लिए बिछड़ गए। हादसे का शिकार हुई प्रीति व उनके बेटे और भाई की मौत के बाद प्रीति की ससुराल में भी कोहराम मचा है। पढ़ाई में होनहार गौरव गुवाहाटी आईआईटी से पीएचडी कर वहीं पर प्रोफेसर थे। फिलहाल कोरोना संक्रमण के चलते यहां आए थे। अब रक्षाबंधन पर बहन को लेने बादली गए तो हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद से मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में रहे जयसिंह लंबे समय तक सोनीपत सिक्योरिटी ब्रांच में इंचार्ज रहे। वह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे। किसी को अंदेशा भी नहीं था कि हंसी-खुशी नौकरी पूरी कर लेने के बाद एक बेहतर जीवन का सपना संजोए जयसिंह के सपने इस तरह एक पल में बिखर जाएंगे। जयसिंह ने दो साल पहले बेटे गौरव व बेटी प्रीति की एक साथ ही शादी की थी। गौरव गुवाहाटी आईआईटी में प्रोफेसर थे। उनकी पत्नी शहर में रह कर कोचिंग सेंटर चलाती थीं, लेकिन साल भर पहले कोचिंग सेंटर बंद कर दिया था। गौरव को पहली संतान के रूप में बेटी हुई थी, लेकिन गंभीर बीमारी का शिकार बेटी कुछ माह में ही चल बसी। गौरव इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते घर पर ही थे। ऐसे में अब जल्द ही शिक्षण संस्थाओं के खुलने की संभावना को देखते हुए गौरव बहन के साथ समय बिताना चाहते थे। ऐसे में गौरव रक्षाबंधन पर बहन प्रीति को लेने उनके ससुराल गए थे। बहन प्रीति व उनके बेटे आरूष को लेकर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। हादसे में गौरव उनकी बहन प्रीति व भांजे आरूष की मौत हो गई। मिलनसार सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जयसिंह के परिवार के साथ हुए हादसे के बारे में जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। पुलिस विभाग के साथ ही उनके परिचित लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। परिवार के साथ पुराने साथी शव लेने झज्जर साथ चले गए। जयसिंह के घर पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शुरुआत से ही पढ़ाई में होशियार था गौरव
गौरव शुरुआत से पढ़ाई में काफी होशियार था। उन्होंने आईआईटी करने के बाद गुवाहाटी में जाकर पीएचडी की। पीएचडी करने के बाद वहीं पर प्रोफेसर नियुक्त हो गए। जिसके बाद से परिवार पूरी तरह से खुश था। अब एक हादसे में सब कुछ छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed