Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rajbir Singh Chhichhdana and Renu became Sarpanch of Jolly.

Sonipat News: राजबीर सिंह छिछड़ाना और रेनू बनीं जौली की सरपंच

Mon, 16 Jun 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rajbir Singh Chhichhdana and Renu became Sarpanch of Jolly.
फोटो 35: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए बूथ के बाहर लाइ
गोहाना/गन्नौर। पंचायत उप चुनाव में गांव छिछड़ाना में राजबीर सिंह और गांव जौली में रेनू सरपंच का चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं गांव पांची जाटान में वार्ड नंबर चार में हुए पंच के चुनाव में मुकेश विजयी रहीं। तीन गांवों में शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद मतों की गणना की गई। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के चलते मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। तीनों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव छिछड़ाना में सरपंच राजेश की 11 दिसंबर, 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घटना के दिन सुबह बाइक पर खेत में जा रहे थे। उसके बाद से सरपंच का पद खाली था। गांव छिडड़ाना में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। यहां पर कुल 3322 मतदाताओं में से 2360 ने मतदान किया। राजबीर को 1230 वोट के साथ विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी सहदेव को 971 वोट मिले। इसके अलावा प्रवीन को 137 वोट, जगबीर को 12 और सुरेश को 6 वोट मिले। चार लोगों ने किसी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया और नोटा को वोट दिए।
विज्ञापन

रेनू 1487 वोट लेकर सरपंच बनीं
वर्ष 2022 में पंचायत चुनाव में यहां सरपंच पद के लिए पांच महिलाओं ने नामांकन किया था। इनमें लक्ष्मी कुमारी भी शामिल थीं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने लक्ष्मी कुमारी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया था। इस पर लक्ष्मी ने निर्णय को गलत बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद अब चुनाव आयोग ने चुनाव कराने का आदेश दिया था। यहां दो महिलाएं मैदान में थीं। इस गांव में 4523 मतदाताओं में से 2557 ने मतदान किया। रेनू पत्नी सेवा सिंह 1487 वोट लेकर सरपंच बनीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी रेनू पत्नी अरुण को 1067 वोट मिले। तीन लोगों ने नोटा काे वोट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांची जाटान में वार्ड-4 से मुकेश बनी पंच, 60 वोट से जीती
गांव पांची जाटान में वार्ड नंबर-4 के लिए हुए पंच उपचुनाव में मुकेश ने 60 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। वार्ड नंबर-4 में कुल 235 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 164 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 99 पुरुष व 65 महिला मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। मुकेश को 112 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कविता को 52 वोट मिले। विजयी प्रत्याशी मुकेश ने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगी। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय का जश्न मनाया।

फोटो 35: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए बूथ के बाहर लाइ

फोटो 35: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए बूथ के बाहर लाइ

फोटो 35: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए बूथ के बाहर लाइ

फोटो 35: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए बूथ के बाहर लाइ

फोटो 35: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए बूथ के बाहर लाइ

फोटो 35: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए बूथ के बाहर लाइ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed