फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raj is 40 years, takes 40 seconds to go

राज आता है 40 साल में, जाने में लगते हैं 40 सेकंड

Tue, 14 Oct 2014 01:15 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज 40 साल में आता है और जाने में 40 सेकंड लगते हैं। अगर आपने गलती से भी कोई और बटन दबा दिया तो आपका राज जाने में समय नहीं लगेगा। सीएम हुड्डा सेक्टर-12 स्थित हुडा मैदान में सोनीपत विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी देवराज दीवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में प्रदेश में जो विकास हुआ है, वह कभी नहीं हुआ। इन सब चीजों को देखकर आपने फैसला लेना है। सबकी बातें तोलकर फैसला लेना। कौन विकास कर सकता है, किसने किया है और कौन आगे कर सकता है, इन सब बातों को ध्यान में रखकर वोट देना चाहिए। सीएम ने कहा कि चार माह पहले भाजपा की सरकार बनी है। वे स्वयं एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं, तजुर्बा रखते हैं।
विज्ञापन




पहली बार ऐसा हुआ है कि तीन महीने में किसी सरकार या पार्टी की साख इतनी गिर गई हो। भाजपा वाले कहते थे कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। उसके बाद कहने लगे कि कड़वी घूंट पीनी पड़ेगी। ये कड़वी घूंट सबसे पहले किसानों को ही पिला दी। उन्होंने भाजपा को भानुमति का कुणबा है और चाइनीज माल कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर इनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि 1999 से 2005 तक इनेलो की सरकार थी। उस दौरान पेंशन 200 रुपये ही थी, हमने पेंशन बढ़ाकर 1 हजार तक पहुंचाई। सीएम ने अपील की कि उनकी सरकार तीसरी बार फिर से बनवा दो, एक जोटा और लगा देंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार के शासनकाल में फोन पर फिरौती मांगी जाती थी। गुंडागर्दी का माहौल था, किसान परेशान थे, व्यापारी परेशान थे।


इसके बाद भी वे दोबारा जनता के बीच वोट मांगने कैसे आ जाते हैं। सीएम ने कहा कि चौधरी देवीलाल का जन्मदिन पहले 1 नवंबर को मनाया जाता था, इसके बाद 25 सितंबर को मनाने लगे हैं। इनेलो को कम से कम अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। देवीलाल स्वर्ग में बैठे हैं, क्यों उनका अपमान कर रहे हो। सीएम ने कहा कि इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला लोगों को बहका रहे हैं कि उन्हें 3200 लोगों को नौकरी देने की वजह से जेल हुई है। उन्होंने प्रदेश में 60 हजार नौकरियां दी हैं, इस हिसाब से उसे फांसी हो जानी चाहिए।




सीएम ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को अगर शपथ लेने का इतना ही शौक है तो जेल में ही कैदियों का मंत्रिमंडल बना लें। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के पास सीएम का दावेदार नहीं है, दूसरी का जेल में पड़ा है। तीसरा बना-बनाया सीएम थारे सामने खड़ा है। बने-बनाये को ही वोट देकर तीसरी बार सीएम बना दो, थारे वारे-न्यारे कर दूंगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed