फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raise the issue of farmers in America in front of PM Modi: Tikait

अमेरिका में भी पीएम मोदी के सामने उठाएं किसानों का मुद्दा : टिकैत

Sat, 25 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raise the issue of farmers in America in front of PM Modi: Tikait
कुंडली बॉर्डर पर किसानों से बातचीत करते किसान नेता राकेश टिकैत। संवाद - फोटो : Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अमेरिका में भी पीएम नरेंद्र मोदी के सामने किसानों का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके लिए किसानों की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों, वहां के नेताओं और अमेरिका की जनता से ट्वीट कर गुजारिश की गई है। अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री को यह बताया जाए कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। तीनों कृषि कानूनों को हर हाल में रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस दौरान 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद के लिए रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि कुंडली बॉर्डर पर विशाल सभा की जा रही है, जिसमें देशभर से साधु-संत व बुद्धिजीवी लोग पहुंचे हैं। कई दिनों से बातचीत रुकी हुई थी, इसलिए यहां बातचीत के लिए सभी पहुंचे हैं। यह सभी सरकार की खामियों को उजागर करते हुए किसानों के संघर्ष के बारे में बातचीत कर रहे हैं। टिकैत ने कहा कि उन्होंने ट्वीट कर अमेरिका के लोगों से कहा है कि वह वहां गए पीएम मोदी के सामने किसानों का मुद्दा उठाते हुए नो फूड-नो फार्मर के बैनर लगाएं। उन्होंने वहां के राजनीतिज्ञों को भी कहा है कि वह किसानों की आवाज को बुलंद करें। कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खोलने के मामले में उन्होंने साफ किया कि संयुक्त किसान मोर्चा जो निर्णय लेगा, वह सभी के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन

चुनाव के समय पंजाब को लेकर रणनीति करेंगे स्पष्ट
पंजाब चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि अभी चुनाव में छह महीने का समय है। चुनाव के समय वह पंजाब को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करेंगे। टिकैत ने एक फिर सरकार को चेताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर 10 माह से आंदोलन कर रहे हैं और अगले 10 माह तक भी आंदोलन चलता रहे तो भी कोई फिक्र नहीं, लेकिन सरकार को उनकी सुनवाई करनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को शुरू करनी है बैठक, किसान तैयार
सरकार से बातचीत के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि बातचीत सरकार को शुरू करनी है। किसान इसके लिए तैयार हैं। सरकार बातचीत की शुरुआत करेगी तो किसान जरूर जाएंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से पहल होनी चाहिए। किसान बातचीत से कभी पीछे नहीं हटे।

देशभर में सभाएं करेंगे किसान
टिकैत ने बताया कि भारत बंद के बाद किसान मोर्चा देशभर में बैठकें करेगा और लोगों को किसानों की समस्या से अवगत करवाते हुए आंदोलन से जोड़ने का प्रयास करेगा। यह आंदोलन अब देशव्यापी बन चुका है। सभी को आंदोलन से जोड़कर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed