फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain water will not fill on railway station tracks, yard drain is being built

रेलवे स्टेशन की पटरियों पर नहीं भरेगा बारिश का पानी, बनाए जा रहे यार्ड ड्रेन

Sun, 09 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rain water will not fill on railway station tracks, yard drain is being built
सोनीपत। रेलवे स्टेशन की पटरियों पर अब बारिश का पानी नहीं भरेगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से पटरियों के साथ यार्ड ड्रेन बनवाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह कदम बारिश में ट्रेनों के सुरक्षित और बेहतर आवागमन के लिए उठाया गया है। यार्ड ड्रेन बनने से बारिश का पानी पाइप के रास्ते रेलवे स्टेशन के बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे स्टेशन को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ए श्रेणी मॉडल रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में शामिल किया गया है। यहां पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 200 ट्रेनों व माल गाड़ियों का आवागमन होता है। विभिन्न ट्रेनों में रेलवे स्टेशन से 40 हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे की ओर से भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे की पटरियों पर बारिश का पानी भरने से रोकने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से यार्ड ड्रेन बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद ट्रेनों के परिचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। बारिश के दौरान भी ट्रेनें पटरी पर आसानी से गुजर सकेंगी। रेलवे स्टेशन पर पटरियों के साथ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर यार्ड ड्रेन बनाए जा रहे हैं। जिन्हें नीचे से पाइपों के साथ आपस में जोड़ा जाएगा। जिससे बारिश के दौरान पटरियों पर भरने वाला पानी यार्ड ड्रेन के जरिये पाइपों के रास्ते रेलवे स्टेशन के बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पटरियों से बारिश के पानी को निकालने के लिए यार्ड ड्रेन बनाने का कार्य शुरू किया गया है। यार्ड ड्रेन बनाने के कार्य पर चार लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कार्य को एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed