{"_id":"68a4c6fb43cb22e8350acdc4","slug":"rain-water-took-the-form-of-flood-in-bhaini-surjan-villagers-gathered-to-stop-it-sonipat-news-c-17-roh1020-711558-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश के पानी ने भैणी सुरजन में लिया बाढ़ का रूप, रोकने जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश के पानी ने भैणी सुरजन में लिया बाढ़ का रूप, रोकने जुटे ग्रामीण
Wed, 20 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
गांव भैणी सुरजन में बंद को ऊंचा करने में लगे ग्रामीण। संवाद
महम। बारिश के पानी के कारण भैणी सुरजन में जलभराव की स्थिति अब बाढ़ का रूप लेने लगी है। आसपास के गांवों से आ रहा पानी ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। यही नहीं ओवरफ्लो हुए बंध को ऊंचा करने के लिए खुद ग्रामीणों को घरों से निकलना पड़ा है। मंगलवार को 150 ग्रामीण ने करीब चार घंटे पानी निकासी व बांध ऊंचा करने में लगे रहे।
भैणी सुरजन के लोगों का कहना है कि दूसरे गावों से आने वाला पानी लगातार बढ़ा रहा है। रविवार तक सब कुछ ठीकठाक था। गांव का पानी निकालने के लिए मोटर लगाई गई थी। सिंचाई विभाग ने ग्रामीणों की मदद से गांव की सीमा में पोकलेन मशीन से मिट्टी का बांध बनाया था।
सोमवार शाम को बांध के दूसरी ओर अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। मंगलवार सुबह बांध ओवरफ्लो होकर पानी गांव की सीमा में प्रवेश करने लगा। सरपंच काजल ने बताया कि जलस्तर सैमाण पुट्ठी की ओर से आने वाला पानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
बांध ओवरफ्लो होने लगा तो हर घर से कस्सी लेकर ग्रामीण बचाव के लिए निकल पड़े। कड़ी मेहनत के बाद बांध को मजबूत किया जा सका। ग्रामीण संजीत, अजय, कृष्ण, धर्मवीर, पूर्व सरपंच रामनिवास का कहना है कि गांव में 25 व्यक्तियों की कमेटी बनाई गई है।
हर कमेटी के सदस्य के जिम्मे चार व्यक्ति लगाए गए हैं। गांव में मुनादी भी कराई गई। इस प्रकार 150 व्यक्ति बांध को ऊंचा करने के लिए पहुंचे। अभी एक ट्रांसफार्मर और लगाया जाना है। तीन मोटर पानी निकालने के लिए लगाई हैं।
भैणी सुरजन में बारिश के पानी की वजह से समस्या सामने आई है। ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जाएगी। बिजली कनेक्शन जल्द कराने के आदेश दिए गए हैं। -मुकुंद कुमार, एसडीएम महम।