फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain water again ruined the hopes of farmers, 2.5 lakh quintals of wheat got wet

Sonipat News: किसानों के अरमानों पर फिर गिरा बारिश का पानी, ढाई लाख क्विंटल गेहूं भीगा

Sat, 12 Apr 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain water again ruined the hopes of farmers, 2.5 lakh quintals of wheat got wet
सोनीपत की नई अनाज मंडी का जायजा लेती जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी ज्योति। स्रोत: सुचना विभाग
सोनीपत। सुबह से खिली धूप निकलने के बावजूद शाम को अचानक तेज हवा के साथ आई बारिश से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। तीन घंटे तक रुक-रुक कर बारिश व बूंदाबांदी होती रही। जिससे मंडियों में करीब ढाई लाख क्विंटल गेहूं भीग गया। हालांकि मंडी प्रशासन ने तिरपाल का प्रबंध किया था, लेकिन जब तक गेहूं को ढका गया वह बारिश से भीग गया।
विज्ञापन


वीरवार के बाद शुक्रवार को शाम फिर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार ऊपरी वायुमंडल की जेट धाराएं दक्षिणावर्त होने की वजह से अप्रैल माह में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है। अब एक बार फिर से चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। जिसकी वजह से वीरवार और फिर शुक्रवार को बारिश हुई। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 अप्रैल तक रहेगा। इसके बाद 16 अप्रैल, 19 अप्रैल व 21 अप्रैल को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। ऐसे में अप्रैल माह के अंत तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा था। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को दोपहर के समय गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा था। जिले में तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक बना हुआ था।
विज्ञापन


गेहूं भीगा, कटाई होगी प्रभावित

जिले में 1.45 लाख हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की गई थी। बारिश से वीरवार को कटाई का काम प्रभावित हो गया था। शुक्रवार को फिर से बारिश आने से कटाई प्रभावित हो गई। अब दो-तीन दिन तक कटाई का काम प्रभावित रहेगा। नई अनाज मंडी में वीरवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश के चलते फिर गेहूं भीग गया। किसानों का आरोप था कि उन्हें खुले में गेहूं की फसल को उतारना पड़ रहा है। शेड के नीचे एजेंसी की तरफ से खरीदा गया गेहूं बोरियों में रखा हुआ है। मंडी में समय पर उठान न होने के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव ने भी हुई परेशान

बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रमुख चौक चौराहों से लेकर कॉलोनियों तक में जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी हुई।
अनाज मंडी में आढ़तियों के पास तिरपाल होना जरूरी : ज्योति

गेहूं खरीद सीजन की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल, सोनीपत की जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी ज्योति धनखड़ ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि आढ़तियों के पास फसल की सुरक्षा के लिए तिरपाल और वुडन कैरेट्स उपलब्ध हैं। मंडी परिसर में गेहूं की सफाई हेतु लगाए गए झरने भी सही है। बाजार समितियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर तिरपाल, वुडन कैरेट्स और बिजली से संचालित झरनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सोनीपत जिले में चार बाजार समितियां कार्यरत हैं। सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा की बाजार समितियों के तहत चार मुख्य मंडी प्रांगण, चार उप-यार्ड (सब यार्ड तथा 13 खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया संचालित की जाती है।
हैफेड ने 90 हजार बैग गेहूं खरीदा, 11 हजार बैग का उठान

अनाज मंडी सहित विभिन्न खरीद केंद्रों पर गेहूं के उठान की समस्या गहराने लगी है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में भेजा जा रहा उसमें नमी बताकर उसे नहीं लिया जा रहा है। विवाद जिला उपायुक्त की तरफ से बनाई कमेटी तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को उठान को लेकर कमेटी की तरफ से हरी झंडी मिली तो अब गोदामों पर श्रमिकों की समस्या गहरा गई है। जिससे उठान की प्रक्रिया सुस्त पड़ गई है। सोनीपत मंडी में तीन दिन में 90 हजार गेहूं के बैग खरीदे जा चुके हैं, लेकिन मात्र 11 हजार बैग का उठान किया गया है। नाहरी खरीद केंद्र से हैफेड ने 45 हजार बैग गेहूं खरीदा है, लेकिन उठान न होने से किसानों के सामने फसल उतारने की जगह कम रह गई है। गेहूं में नमी भी 10 फीसदी है जो नियमों के तहत ठीक है।

एक दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इसी वजह से बारिश हुई है। अभी इसका असर 15 अप्रैल तक बना रहेगा। अप्रैल माह में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।

डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक केवीके सोनीपत

सोनीपत की नई अनाज मंडी का जायजा लेती जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी ज्योति। स्रोत: सुचना विभाग

सोनीपत की नई अनाज मंडी का जायजा लेती जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी ज्योति। स्रोत: सुचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed