फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain reduced power consumption, faults increased trouble

बारिश ने बिजली खपत घटाई, फाल्टों ने मुसीबत बढ़ाई

Sat, 24 Sep 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rain reduced power consumption, faults increased trouble
बारिश से बिजली खपत घटी पर फाल्ट बढ़ा
विज्ञापन

बारिश में लोड घटने से 20.39 लाख यूनिट कम हुई बिजली आपूर्ति
24 घंटे में बारिश के बीच 83.61 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति हुई, बारिश में फाल्ट बने मुसीबत, 10 घंटे में 630 शिकायत आई
पटेल नगर में पेड़ गिरने, कई जगह पर फ्यूज उड़ने व इंसुलेटर में खराबी की शिकायत
फोटो 13: सोनीपत शहर में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। वीरवार रात से शुरू हुई बारिश से बिजली की खपत में कमी आई है, लेकिन फाल्ट ने उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया है। बारिश शुरू होने से पहले तक जिले में रोजाना 1.04 करोड़ बिजली यूनिट की खपत हो रही थी, लेकिन अब वह घटकर 83.61 लाख यूनिट रह गई है। बिजली की खपत बेशक 20.39 लाख यूनिट कम हो गई है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से फाल्ट बढ़ गए हैं। ऐसे में फाल्ट के चलते कई उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है।
शुक्रवार को जिले में 83.61 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिजली खपत में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन और बारिश होने की संभावना है, जिससे बिजली की खपत में और अधिक कमी आने की उम्मीद है। बारिश की वजह से अधिकतर कृषि क्षेत्र के फीडर बंद रहे। बारिश ज्यादा होने की वजह से वर्तमान में ट्यूबवेल से सिंचाई की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

लोगों को इस बार मध्य सितंबर तक गर्मी से जूझना पड़ा। उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत पाने के लिए लगातार एसी व कूलर चलाने पड़ रहे थे। शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के कारण 83.61 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जबकि इससे पहले 104 लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत चल रही थी। इससे पहले जिलेभर में 21 सितंबर को 112 लाख, 20 सितंबर को 126 लाख, 19 सितंबर को 117 लाख, 18, 17 व 16 सितंबर को 109-109 लाख यूनिट बिजली की खपत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पटेल नगर में तारों पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली
राठधना रोड स्थित पटेल नगर में शुक्रवार रात बारिश में पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिसके कारण तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कॉलोनी में अंधेरा छा गया। तार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों की उसकी मरम्मत शुरू हुई, जो सुबह 10 बजे ठीक हो सकी।
बाक्स
शहर की कई क्षेत्रों में कई घंटे गुल रही बिजली
शनिवार को भी सेक्टर-14, मुरथल अड्डा, मोहान नगर, कच्चे क्वार्टर मार्केट, टीचर कॉलोनी, गीता भवन व सुभाष चौक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। कार्यालय में शनिवार सुबह पांच से दोपहर तीन बजे तक 630 शिकायत दर्ज की जा गईं।

वर्जन
बारिश के चलते शुक्रवार को बिजली की मांग कम रही। शुक्रवार को जिले में 83.61 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई। बारिश के चलते जिन लाइनों में फाल्ट आया था, उनको ठीक करने में कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। -संदीप जैन, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed