फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain provided relief from morning humidity

Sonipat News: सुबह के समय हुई उमस से बारिश ने दिलाई राहत

Wed, 18 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rain provided relief from morning humidity
फोटो :26: सोनीपत में हुई हल्की बारिश के बीच छाता लगाकर बाजार से गुजरती युवतियां। संवाद
सोनीपत। उमस भरी गर्मी ने मंगलवार सुबह लोगों को खासा परेशान किया, मगर दोपहर के बाद हल्की बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिन से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह उमस भरी गर्मी रही। 12 बजे तक स्थिति और खराब हो गई, लेकिन दोपहर के बाद मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी ने कहा कि आगामी दिनों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सप्ताह के अंत में बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी बारिश फायदेमंद हैं। इन दिनों धान रोपाई का कार्य चल रहा है। किसान खेत तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में धान की रोपाई के लिए बारिश होती है तो यह कृषि कार्यों के लिए वरदान साबित होगी। किसानों को खेत की सिंचाई करने पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed