फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain accompanied by hailstorm in many districts of Haryana, Clouds remained in sky throughout day

Haryana: कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि; आसमान में दिनभर छाए रहे बादल, जानें आगे मौसम का हाल

Thu, 01 Feb 2024 04:37 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

हरियाणा में मौसम में लगातार परिवर्तन होने लग रहा है। जिसके कारण कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 5 फरवरी तक क्षेत्र में बादलवाही के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain accompanied by hailstorm in many districts of Haryana, Clouds remained in sky throughout day
बारिश के साथ ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बुधवार सुबह शुरू हुआ बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर वीरवार सुबह साढ़े आठ फरवरी तक जारी। उसके बाद आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बारिश से जहां कोहरे से पूरी तरह निजात मिल गई है। जिले में औसतन 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसमें सबसे अधिक राई ब्लॉक में 28 एमएम व सोनीपत ब्लॉक में 7 एमएम बारिश हुई। वहीं प्रदूषण का स्तर भी घट रहा है।

विज्ञापन


सुबह जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 दर्ज किया गया था वह शाम चार बजे 196 दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री व अधिकतम 14.0 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे के चलते वीरवार को झेलम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं 12919 मालवा एक्सप्रेस 4:48 घंटे, 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2:05 घंटे, जनता एक्सप्रेस 2 घंटे तक की देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


नारनौल क्षेत्र में सुबह कोहरे से शुरुआत हुई तो दोपहर में बादल छाए रहे। बादलवाही होने के बाद दिनभर तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 5 फरवरी तक क्षेत्र में बादलवाही के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार को नारनौल में 6 एमएम तो अटेली में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जिला में 2.5 एमएम में बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में चली तेज हवाएं

रेवाड़ी में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। दोपहर के बाद हल्की धूप जरूर निकली। फिलहाल बूंदाबांदी अभी तक नहीं हुई है। आसमान में बादल जरूर छाए हुए हैं। बूंदाबांदी कल देर रात तक दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 12.0 दर्ज किया गया है  
खंड--एमएम बारिश
धारूहेड़ा--4.2 एमएम
मनेठी--05 एमएम
बावल--08 एमएम
डहीना--02 एमएम
जाटूसाना--2.6 एमएम
कसोली--5.3 एमएम
नाहड़--4.2 एमएम

झज्जर में बुधवार रात से वीरवार सुबह 7 बजे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। उसके बाद हल्की बादलवाही छाई रही। दोपहर को हल्की धूप भी निकली। पूरा दिन शीतलहर चलती रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की आद्रता 85 प्रतिशत रही। जिले में ओसतन 19 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं।

करनाल में सुबह 12 एमएम बारिश हुई इसके बाद लगातार रुक रुक कर बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है। हवाएं भी चलती रही। हालांकि अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 12.1 दर्ज किया गया।

सिरसा में मौसम में बदलाव जारी। सुबह बादलवाई के बाद हलकी बूंदाबांदी देखने को मिली थी। लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ऐसे में लोग पार्कों व बाजारों में खरीददारी करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed