फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway traffic block: Seven trains including 4 passenger trains cancelled, Netaji Express delayed by 11 hours

रेलवे यातायात ब्लॉक : 4 सवारी गाड़ियों सहित सात ट्रेनें रद्द, नेताजी एक्सप्रेस 11 घंटे लेट

Wed, 19 Feb 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Railway traffic block: Seven trains including 4 passenger trains cancelled, Netaji Express delayed by 11 hours
फोटो 30- सोनीपत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे लाइन के ऊपर रखे गए गार्डर। संवाद
सोनीपत। रेलवे यातायात ब्लॉक व उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। दिल्ली मंडल के सोनीपत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर 18 से 21 फरवरी तक 3 घंटे का पावर व यातायात ब्लॉक लिया गया है। वहीं जम्मू स्टेशन व जालंधर कैंट स्टेशन पर विकास कार्यों को लेकर 20 फरवरी तक यातायात ब्लॉक है। ऐसे में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर मंगलवार को दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन

रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते दिल्ली-पानीपत रूट पर चलने वाली दो जोड़ी सवारी गाड़ियां ट्रेन संख्या 64533-64534 व 64001-64002 और 11077 झेलम एक्सप्रेस रद्द रहीं। जम्मूतवी से अजमेर जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12414 पूजा सुपर फास्ट एक्सप्रेस को 21 फरवरी व जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक चलने वाली 12266 जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 फरवरी तक रद्द रहेगी। दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली मंडल में तकनीकी कार्यों के चलते कोलकाता के हावड़ा जंक्शन से कालका जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12311-12312 नेताजी एक्सप्रेस 19 व 20 फरवरी को रद्द रहेंगी। नेताजी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 4:25 बजे व रात 9:52 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दिल्ली-पानीपत रूट की 64533-64534 सवारी गाड़ी 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

अप-डाउन की देरी से चलने वाली ट्रेनें
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 7:42 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 5:11 घंटे, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 6:03 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 1:40 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 3:07 घंटे, 14670 अमृतसर इंटरसिटी 55 मिनट, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:39 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:53 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 11:15 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 14680 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:02 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 52 मिनट, 64536 सवारी गाड़ी 1:02 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:03 घंटे, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 55 मिनट की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed