{"_id":"a8d3d23bde4cd9f1d0d573f2ba494226","slug":"railway-time-schedule-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे रूट की कई गाड़ियां रद, कई का बदला रास्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे रूट की कई गाड़ियां रद, कई का बदला रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मंडल के दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर सोनीपत के नजदीक फाटक संख्या 31 एवं 28 पर 20 सितंबर को उत्तर रेलवे द्वारा कम ऊंचाई के दो आरयूबी का लांच किया जा जा रहा है। इसके चलते न केवल लंबे रूट की, बल्कि एक ईएमयू सोनीपत से आगे पानीपत की ओर नहीं जाएगी, बल्कि दूसरी पानीपत की तरफ से डेढ़ घंटे की देरी से सोनीपत आएगी। ऐसे में गन्नौर, राजलूगढ़ी, सांदलकलां से दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं लंबे रूट की कई गाड़ियों को जहां रेलवे ने रद कर दिया है, वहीं कई का रूट बदला गया है।
विज्ञापन
रविवार को आरयूबी पर काम के चलते पांच घंटे दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन बंद रहेगी। इसके चलते शनिवार को रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सूचना देने के लिए सूचना पट पर प्रभावित ट्रेनों की सूची चस्पा की गई।
विज्ञापन
सूची में साफ किया गया है कि रविवार को निर्माण कार्य हेतु सुबह 11.10 बजे से शाम 4.40 बजे तक 5 घंटे 30 मिनट की अवधि का एक मेगा ब्लॉक लिया जाना है। इस दौरान रेलयात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए शनिवार को ही स्टेशन अधीक्षक की ओर से यात्रियों में जागरूकता लाने के लिए सूचित किया गया है।
विज्ञापन
जटवाड़ा फाटक और जाहरी फाटक के स्थान पर कम ऊंचाई के सब-वे की व्यवस्था हो जाने से, यह कई रूप में लाभदायक सिद्ध होंगे। जैसे रेलवे ट्रैक से पैदल आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को सुरक्षित एवं निर्बाध रास्ता मिल जाएगा। रेल परिचालन सुरक्षित होने के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी बढ़ेगी। फाटकों पर तैनात की जाने वाले स्टाफ की आवश्यकता ही नहीं रहेगी।
दिल्ली से अंबाला की तरफ जाने वाली बाधित गाड़ियां
1-हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से प्रात: 10.05 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 12925 पश्चिम एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर नहीं आएगी। इसके मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रविवार को इसे नई दिल्ली-रोहतक-पानीपत के रास्ते चलाया जाएगा।
2-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.45 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर नहीं आएगी। इन दोनों ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। रविवार को इन्हें मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला के रास्ते चलाया जाएगा।
3-पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 64533 दिल्ली-पानीपत ईएमयू सोनीपत तक चलेगी। यह गाड़ी आगे पानीपत तक नहीं जाएगी।
4-पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली फाजिल्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से दिल्ली स्टेशन से चलेगी। सोनीपत स्टेशन पर यह गाड़ी रविवार को शाम 5.13 बजे पहुंचेगी और यहीं से फाजिल्का के लिए रवाना हो जाएगी।
5-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.35 पर चलने वाली गाड़ी संख्या 12057 ऊना जनशताब्दी रविवार को अपने निर्धारित समय से दोपहर 1 घंटा देरी से चलेगी। यह गाड़ी सोनीपत स्टेशन पर सांय 4.25 बजे पहुंचेगी और यही से ऊना की तरफ बढ़ेगी।
अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियां
1-सोनीपत रेलवे स्टेशन पर प्रात: 10.50 बजे अंबाला की ओर से आने वाली गाड़ी संख्या 14732 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस रविवार को रद रहेगी। इस गाड़ी को पानीपत से रोहतक-शकूरबस्ती-पुरानी दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
2-सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 12.36 बजे अंबाला की ओर से आने वाली 12460 अमृतसर नई दिल्ली एक्सप्रेस रविवार को रद रहेगी। इसे अंबाला से सहारनपुर-शामली-बी पैनल-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
3-अंबाला की तरफ से दोपहर 1.56 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 40 मिनट देरी से सोनीपत स्टेशन पर आएगी।
4-अंबाला की तरफ से दोपहर 3.16 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से सोनीपत स्टेशन पर आएगी। जिसे अंबाला-सांदल कलां के बीच रोका जाएगा।
5-कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.34 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 64454 ईएमयू रविवार को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से सोनीपत स्टेशन पर आएगी।
6-अंबाला की तरफ से दोपहर में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ी संख्या 14038 पठानकोट दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से चलेगी। जिसे अंबाला-सांदल कलां के मध्य रोका जाएगा।