{"_id":"66b7d4829e44c274880b7ec4","slug":"railway-police-made-tight-security-arrangements-for-independence-day-sonipat-news-c-197-1-snp1008-122784-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Sun, 11 Aug 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के बैग की जांच करते आरपीएफ व जीआरपी कर्मी। संवाद
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोनीपत के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। रेलवे पुलिस ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे सहित पानीपत-दिल्ली रूट पर ट्रेनों में सुरक्षा व गश्त को बढ़ा दिया है। सोनीपत स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर जवानों की तैनाती की गई है। वहीं शनिवार को पुलिस की जांच से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
रेलवे पुलिस ने रेल वार्डन के साथ जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह व आरपीएफ थाना प्रभारी संगम के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वह जांच अभियान के दौरान यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आएं। यात्रियों को हिदायत दी गई कि वह यात्रा के दौरान सावधान रहें। अनजान यात्रियों से खाने-पीने का सामान न लें और संदिग्ध सामान दिखने पर रेलवे पुलिस को जानकारी दें। अभियान के तहत स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म से लेकर यात्रियों के सामान व पार्किंग क्षेत्र की गहनता से जांच की गई, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध वस्तु प्लेटफार्म व ट्रेनों तक न पहुंच सके। साथ ही रेलवे पुलिस ने दिल्ली-पानीपत रूट पर अपडाउन दोनों तरफ की ट्रेनों में जांच अभियान चलाया। इस मौके पर रेलवे पुलिस कर्मी एएसआई अजय कुमार, जगबीर, नरेश कुमार, धीरज कुमार व सतीश मौजूद रहे।