{"_id":"656364ab22992e922a03da03","slug":"railway-jhelum-10-jan-and-geeta-jayanti-express-will-not-run-till-january-21-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, झेलम 10 और गीता जयंती एक्सप्रेस 21 जनवरी तक नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, झेलम 10 और गीता जयंती एक्सप्रेस 21 जनवरी तक नहीं चलेगी
Sun, 26 Nov 2023 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:00 PM IST
सार
मथुरा स्टेशन के यार्ड की रिमॉडलिंग को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया गया है। सोनीपत रेलवे जंक्शन से इन ट्रेनों के जरिए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झेलम और गीता जयंती एक्सप्रेस के जरिए लंबी दूरी यात्रा करने वाले करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। झेलम एक्सप्रेस का संचालन 10 जनवरी और गीता जयंती एक्सप्रेस का संचालन 21 जनवरी से आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड की री-मॉडलिंग को लेकर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगा। सोनीपत से इन ट्रेनों से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। 5 फरवरी से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे जंक्शन से काफी संख्या में यात्री रोजाना झेलम एक्सप्रेस (11077/78) से जम्मू तवी व पुणे जाने के लिए यात्रा करते हैं। यहीं नहीं गीता जयंती एक्सप्रेस (11841/42) के जरिए काफी संख्या में कुरुक्षेत्र व खजुराहो आते-जाते हैं। दोनों ट्रेनों का ठहराव भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में रेलवे स्टेशन पर होता है। सोनीपत से मथुरा जाने के लिए लोग इन्हीं ट्रेनों से आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड की री मॉडलिंग को लेकर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन बंद किया जा रहा है। ऐसे में झेलम एक्सप्रेस (11077) 10 जनवरी तो गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) का संचालन 21 जनवरी से बंद होगा।
विज्ञापन
दोनों ट्रेनों को 5 फरवरी से चलाया जाएगा। झेलम एक्सप्रेस (11078) 12 जनवरी तो गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) का संचालन 22 जनवरी से बंद होगा। इन ट्रेनों को 5 व 6 फरवरी से चलाया जाएगा। इसके बाद ही सोनीपत के यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
मथुरा स्टेशन के यार्ड के री मॉडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। झेलम एक्सप्रेस का संचालन 10 जनवरी व गीता जयंती एक्सप्रेस का संचालन 21 जनवरी से 4 फरवरी तक बंद रहेगा। 5 व 6 फरवरी से ट्रेनों का दोबारा संचालन किया जाएगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।